
ताजा खबर 9 January 2024 : 22 जनवरी को यूपी में बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज और शराब की दुकानें, भारतीयों के बॉयकाट के बाद मालदीव के राष्ट्रपति की चीन से गुहार
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 9 जनवरी 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं- सशस्त्र बलों को एक नया आधुनिक एवं घातक असॉल्ट राइफल मिलने जा रहा है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की इकाई द अर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (ARDE) ने हैदराबाद की एक निजी कंपनी के साथ मिलकर इस घातक राइफल को तैयार किया है। वहीं बेंगलुरू स्थित AI कंपनी द माइंडफुल एआई लैब की CEO सूचना सेठ ने अपने बेटे की हत्या से तीन महीने पहले इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उसने फिश टैंक के साथ अपने बेटे की तस्वीर भी फोटो भी पोस्ट की थी, जिसमें सूचना सेठ ने #WhatwillHappen लिखा था। सोमवार को जब सूचना सेठ को 4 साल के बेटे की लाश के साथ गिरफ्तार किया तो यह पोस्ट वायरल हो गया वहीं बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पहला चरण मुंबई और अहमदाबाद के बीच पूरा होगा, जो गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा और नगर हवेली तक फैला होगा वहीं कई प्रमुख भारतीय बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड नियमों और ऑफर्स में बदलाव किया है। एसबीआई कार्ड, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड्स के नियमों बदल हैं। इन बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड की शर्तों और ऑफर्स में महत्वपूर्ण रूप से संशोधन किया है उधर उत्तर भारत में आज भी मौसम सर्द बना हुआ है। कई राज्यों में शीतलहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, आइए जानते हैं आज की अहम और बड़ी खबरें-
Check- Ayodhya Ram Mandir News Live Updates Here