LIVEAyodhya Ram Mandir, 10 January 24 News Highlight: कांग्रेस को राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण अस्वीकार, राम मंदिर के लिए देश-विदेश से आ रहे हजारों उपहार

Ayodhya Ram Mandir, 10 January 24 News Highlight: कांग्रेस को राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण अस्वीकार, राम मंदिर के लिए देश-विदेश से आ रहे हजारों उपहार
Ram Mandir News, Ayodhya Ram Mandir Opening Date, Bhagwan Ram Pran Pratishtha Ram, Ram lala Janmabhoomi Ka Udghatan News Highlight: कांग्रेस को राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण अस्वीकार। राम मंदिर के लिए देश-विदेश से हजारों उपहार आ रहे हैं, अयोध्या आने वाले मेहमानों को राम जन्मभूमि से जुड़ा हुआ स्मृति चिन्ह दिया जाएगा, राम मंदिर में भक्तों को प्रसाद चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा। राम मंदिर के हर अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे साथ, पढ़ें पल-पल की खबर....
अयोध्या नहीं जाएंगे मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने कार्यक्रम में जाने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। कांग्रेस की ओर से राम मंदिर के कार्यक्रम को बीजपी और आरएसएस का इवेंट बताकर इन नेताओं के न जाने के फैसले को सही ठहराया गया है।
Ram Mandir Gifts: राम मंदिर के लिए देश-विदेश से आ रहे हजारों उपहार
राम मंदिर के लिए देश-विदेश से हजारों उपहार आ रहे हैं। सिर्फ नेपाल ही नहीं दुनिया के कई देशों में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर खुशी और उत्सुकता है। राम मंदिर के लिए आए उपहारों में माता सीता के लिए खास साड़ी, गहने और चांदी के जूतों समेत कई चीजें शामिल हैं। माता सीता के मायके नेपाल के जनकपुर से 3000 से अधिक उपहार आ चुके हैं।
12 जनवरी से शुरू हो जाएगा मेहमानों का अयोध्या आगमन
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में संत, महात्मा समेत कई श्रद्धालु शामिल होंगे। यहां पर मेहमानों के आने का सिलसिला 12 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अयोध्या में 11 हजार से ज्यादा वीआईपी मेहमान भी शामिल होंगे।
Ram Mandir Pran Pratishta: मेहमानों को मिलेगा राम जन्मभूमि से जुड़ा स्मृति चिन्ह
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 11 हजार से अधिक वीआईपी मेहमानों के आने की तैयारी चल रही है। अयोध्या आने वाले मेहमानों को राम जन्मभूमि से जुड़ा हुआ स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। यहा स्मृति चिन्ह सनातन सेवा न्यास की तरफ से मेहमानों को दिया जाएगा।
Ram Mandir Puja: प्राण प्रतिष्ठा के बाद ऐसे होगी राम मंदिर में पूजा
ऐसा बताया जा रहा है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर में पूजा-अर्चना रामानंदी परंपरा के तहत होगी। इस संबंध में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि अयोध्या के 90 फीसदी मंदिरों में रामानंदी परंपरा के तहत ही पूजा-पाठ होता है।
Ram Mandir Prasad: प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए 45 टन लड्डू
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए खास प्रसाद बनाया जा रहा है। इस अवसर पर 45 टन लड्डू बनाए जा रहे हैं। इन लड्डुओं को 22 जनवरी को यहां आने वाले श्रद्धालुओं को दिया जाएगा।
Ayodhya Ram Mandir News LIVE: राम मंदिर उद्घाटन से पहले स्वामी प्रसाद मौर्या का विवादित बयान
राम मंदिर उद्घाटन से पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाने को सही ठहराया है। उन्होंने बुधवार को कहा है कि सरकार ने उस समय कानून की रक्षा के लिए अराजक तत्वों पर गोली चलाई थी। उन्होंने आगे कहा कि तत्कालीन सरकार ने उस समय अपना कर्तव्य निभाया था।
Ram Mandir Ayodhya Prasad: राम मंदिर में भक्तों को प्रसाद चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी
राम मंदिर में भक्तों को प्रसाद चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। यहां पर आने वाले श्रद्धालु रामलला को प्रसाद नहीं चढ़ा पाएंगे। वे मंदिर में केवल भावरूपी प्रसाद ही चढ़ा पाएंगे। रामलला के दर्शन के बाद उन्हें मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रसाद दिया जाएगा।
Bhagwan Ram Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का होगा सीधा प्रसारण
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में बताते हुए कहा कि प्रसारण के लिए मोबाइल बैन, इईडी स्क्रीन आदि चीजों की व्यवस्था की जाए।
Ayodhya Ram Mandir News LIVE: अयोध्या एयरपोर्ट पर जल्द तैनात होगी CISM की यूनिट
अयोध्या एयरपोर्ट की सुरक्षा की कमान सीआईएसएफ संभाल रहा है। सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा औपचारिक रूप से CISM ने अपने हाथ में ली है और अगले कुछ दिनों में सीआईएसएफ यूनिट को तैनात किया जाएगा।
Bhagwan Ram Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज भाजपा की बड़ी बैठक
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज भाजपा की बड़ी बैठक होने वाली है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल तरुण चुंघ, विनोद तावडे समेत कई लोग शामिल होंगे।
Ayodhya Ram Mandir News LIVE: अयोध्या में बनेगा देश का पहले शाकाहारी सेवन स्टार होटल
अयोध्या राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश के सीएम योगी ने शहर को विकास की एक और सौगात दी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में देश का पहला शाकाहारी सेवन स्टार होटल बनाया जाएगा।
Bhagwan Ram Pran Pratishtha: अयोध्या में हर साल मनेगा प्राण प्रतिष्ठा उत्सव - सीएम योगी
राम जन्मभूमि के उद्घाटन की इस ऐसतिहासिक घटना को हर साल मनाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर साल रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाने की घोषणा की है।
Ayodhya Ram Mandir News LIVE: अयोध्या सोलर सिटी मॉडल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की तैयारी
अयोध्या के सोलर सिटी मॉडल को विश्व में सबसे ऊपर करने और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। इस कार्ययोजना की तैयारी उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा की जा रही है। इस कार्ययोजना के तहत दुनिया की सबसे बड़ी सोलर पावर स्ट्रीट लाइट्स लाइन परियोजना पूरी की जा रही है।
मकर संक्रांति से शुरू होगी चरण पादुका यात्रा
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मकर संक्रांति के दिन चरण पादुका यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। 14 जनवरी को चित्रकूट के भरतकूप से शुरू होकर ये यात्रा कौशांबी, प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर से होते हुए 19 जनवरी को अयोध्या नंदीग्राम पहुंचेगी।
Ayodhya Ram Mandir News LIVE: अयोध्या राम मंदिर में लगेगा 2400 किलोग्राम का घंटा
अयोध्या के राम मंदिर में 51-51 किलो के 7 घंटे लगाए जाएंगे। इसके अलावा एक घंटा सबसे खास होने वाला है। इस घंटे का वजन 2400 किलोग्राम का होगा और ये सबसे बड़ा भी होगा।
Ayodhya Ram Mandir News LIVE: भगवान राम के कपड़ों को रखने के लिए भेजी गई 8 विशेष अलमारी
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश के कोने कोने से प्रभु श्रीराम के लिए कुछ न कुछ सामान आ रहा है। इसी बीच प्रयागराज के कारोबारी अर्पित द्वारा 8 विशेष प्रकार की लोहे की अलमारी बनवाई गई है, जिसे अयोध्या राम जी के कपड़े रखने के लिए भेजा गया है। इस अलमारी के अंदर राम नाम लिखा है और सभी पर हनुमान जी का चित्र बनाया गया है।
अयोध्या एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा CISF पर होगा
Bhagwan Ram Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने यह भी कहा है कि इस दिन राज्य में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
अयोध्या होकर जाने वाली बसों में बजने लगी रामधुन
अयोध्या होकर जाने वाली बसों में रामधुन बजनी शुरू हो गई है। यहां से गुजरने वाली 933 बसों में से अभी तक 335 बसों में साउंड बॉक्स लग चुके हैं। बाकी की 598 बसों में भी रामधुन लगाने की प्रक्रिया चल रही है।