LIVE

Taza Khabar, 8 May 2023: बड़ी और अहम खबरों से होइए रूबरू

Taza Khabar, 8 May 2023: बड़ी और अहम खबरों से होइए रूबरू

Taza Khabar, 8 May 2023: बड़ी और अहम खबरों से होइए रूबरू

Taza Khabar, 8 May 2023 : कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार अभियान का शोर सोमवार शाम थम गया। इस बार के चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फिर से सत्ता में वापसी के लिए तो वहीं कांग्रेस उसे पटखनी देने के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं। जानिए बड़ी और अहम खबरें:

MAY 08, 2023 23:59 IST

'संप्रभुता' वाले बयान पर घिरी कांग्रेस, निर्वाचन आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण

निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कर्नाटक की संप्रभुता संबंधी पोस्ट पर स्पष्टीकरण मांगा है। पढ़ें पूरी खबर
MAY 08, 2023 22:42 IST

आज की ताजा खबर Live : मुंबई में बनेगी 2024 के लिए विपक्ष की रणनीति!

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि वह 11 मई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुंबई दौरे के दौरान उनसे मुलाकात करेंगे। शरद पवार ने यह भी कहा कि देश को वर्तमान भाजपा नीत केंद्र सरकार के एक विकल्प की जरूरत है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 08, 2023 21:55 IST

आज की ताजा खबर Live : धीरेंद्र शास्त्री का पटना में होगा भव्य स्वागत

भोजपुरी अभिनेता, गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को कहा कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री का इस सप्ताह के अंत में पटना में भव्य स्वागत किया जाएगा और जो लोग उनकी यात्रा का विरोध कर रहे हैं वे मानवता के खिलाफ हैं। 'बागेश्वर बाबा' के नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को यहां पांच दिवसीय समागम के लिए पटना पहुंचने वाले हैं, पढ़ें पूरी खबर
MAY 08, 2023 21:54 IST

आज की ताजा खबर Live: गंगोत्री धाम में भारी बर्फबारी,जानें मौसम का हाल

पिछले कुछ दिनों से कई राज्यों में बारिश देखने को मिली है। दिल्ली,यूपी, बिहार, हरियाणा में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला रखी है। वहीं उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है। वहीं साइक्लोन मोका के कारण भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 08, 2023 21:09 IST

आज की ताजा खबर Live :अलीगढ़ में अखिलेश यादव का रोड शो

अखिलेश यादव ने रोड शो से विपक्षियों को दमदार विपक्ष का संदेश दिया, रोड शो में सपाईयों ने मुलायम सिंह यादव अमर और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। पढ़ें पूरी खबर
MAY 08, 2023 20:51 IST

आज की ताजा खबर Live: 'धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मुसलमानों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण असंवैधानिक था और इसलिए, कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इसे हटा दिया। पढ़ें पूरी खबर
MAY 08, 2023 20:01 IST

आज की ताजा खबर Live: UP के स्वार-छानबे विस सीट पर उपचुनाव

जालंधर सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। बीते चार चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है। शिरोमणि अकाली दल और AAP के लिए यह सीट कठिन चुनौती बनी हुई है। सीट पर कांग्रेस, आप, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस सीट पर कांग्रेस ने करमजीत को टिकट दिया है। केजरीवाल की पार्टी से सुशील रिंकू उम्मीदवार हैं। पढ़ें पूरी खबर
MAY 08, 2023 18:30 IST

आज की ताजा खबर Live: स्कूलों को लेकर धामी सरकार का फैसला

उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने फैसला लिया है कि स्थायी निवास जाति एवं आय तथा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र विद्यालय में ही उपलब्ध कराये जाएं। पढ़ें पूरी खबर
MAY 08, 2023 17:52 IST

आज की ताजा खबर Live: 'मोदी सरकार' के 9 साल हो रहे पूरे

देश की सत्ता पर काबिज मोदी सरकार को इसी महीने 9 साल पूरे हो रहे हैं, इस मौके पर सभी मंत्रालयों से उपलब्धियों का ब्यौरा एक तय फॉर्मेट में मांगा गया है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 08, 2023 17:23 IST

आज की ताजा खबर Live: लड़कियों को फ्री दिखाई जा रही है 'The Kerala Story'

गुजरात के वडोदरा में एक संस्था ने मुफ्त में लड़कियों को फिल्म 'द केरला स्टोरी' दिखाई जा रही है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 08, 2023 16:55 IST

आज की ताजा खबर Live: मोदी के बजरंग बली नारे से लेकर सोनिया की एंट्री तक

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर आज थम रहा है। मतदान 10 मई को होगा। भारतीय जनता पार्टी के लिए इस बार का चुनाव करो या मरो का है। उसके सामने अपने दक्षिण के दुर्ग को बचाए जाने की चुनौती है। वहीं, कांग्रेस वापसी की पुरजोर कोशिश में है। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है। पढ़ें पूरी खबर
MAY 08, 2023 15:50 IST

आज की ताजा खबर Live: राजस्थान में मिला लिथियम का अकूत भंडार

लिथियम भंडार के मामले में भारत के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। राजस्थान के डेगाना (नागौर) में एक नया लिथियम भडार खोजा गया है, जिसकी क्षमता मौजूदा जम्मू और कश्मीर भंडार से अधिक है। राजस्थान सरकार के अधिकारियों का हवाला देते हुए आईएएनएस ने ये जानकारी दी है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने दावा किया है कि नए खोजे गए भंडार जम्मू और कश्मीर में मौजूद भंडार से बड़े हैं। जीएसआई और खनन अधिकारियों ने दावा किया है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 08, 2023 15:49 IST

आज की ताजा खबर Live: राहुल के बाद कांग्रेस को 'बेजान' करने का प्लान?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक के संदर्भ में ‘संप्रभुता’ शब्द का इस्तेमाल करने करने के लिए कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग को लेकर निर्वाचन आयोग (ईसी) का रुख किया है। सोमवार (आठ मई, 2023) को इस मसले को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल ईसी से मिलने पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर
MAY 08, 2023 15:46 IST

केरल सरकार ने नौका हादसा मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए

केरल में पर्यटक नौका हादसे के एक दिन बाद राज्य सरकार ने सोमवार को मामले में न्यायिक जांच का आदेश दिया और मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया। इस हादसे में महिलाओं एवं बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो चुकी है। तिरुरनगांडी तालुक अस्पताल में घायलों से मुलाकात करने और अपने 12 परिजनों को खोने वाले कुल्लुम्मेल परिवार से मुलाकात के बाद यहां मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस दुर्घटना को ‘‘दुखद’’ बताया और कहा कि सरकार उपचाराधीन मरीजों के इलाज का खर्च वहन करेगी। विजयन ने तानुर में सर्वदलीय बैठक के बाद जांच और मुआवजे की घोषणा की, जिसमें विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भी हिस्सा लिया था। विजयन ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘सर्वदलीय बैठक में मामले में न्यायिक जांच को लेकर फैसला किया गया। जांच में अन्य मामलों के साथ नौका की सुरक्षा से संबंधित तकनीकी मुद्दों को शामिल किया जाएगा। तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल करते हुए एक न्यायिक आयोग का गठन किया जाएगा। केरल पुलिस का एक विशेष जांच दल मामले में जांच करेगा।’’
MAY 08, 2023 11:42 IST

नीतीश कुमार के मुंबई दौरे पर उनसे मुलाकात करूंगा : पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि वह 11 मई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुंबई दौरे के दौरान उनसे मुलाकात करेंगे।पवार ने यह भी कहा कि देश को वर्तमान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार के एक ‘विकल्प’ की जरूरत है। गत शुक्रवार को राकांपा प्रमुख के रूप में पद छोड़ने के अपने फैसले को वापस लेने वाले पवार कर्नाटक के निपानी जाने से पहले सोलापुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पवार पड़ोसी राज्य कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए एक रैली में भाग लेंगे। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संभावित मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, “मुझे संदेश मिला है कि नीतीश कुमार 11 मई को मुंबई आएंगे। हम मिलेंगे। हालांकि, मेरे पास इसकी पूरी जानकारी नहीं है। हमारा मानना यह है कि देश में (भाजपा सरकार के) एक विकल्प की जरूरत है।”
MAY 08, 2023 11:31 IST

भारत में कोविड-19 के 1,839 मामले आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 25,178 हुई

भारत में सोमवार को कोविड-19 के 1,839 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 25,178 हो गई। एक दिन पहले यह संख्या 27,212 थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की संख्या अब 4.49 करोड़ (4,49,71,469) हो गई है। वहीं, संक्रमण से 11 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,31,692 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.06 प्रतिशत है। कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय ने बताया कि बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,14,599 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।
MAY 08, 2023 11:30 IST

राजस्‍थान: मि‍ग-21 दुर्घटनाग्रस्त; दो ग्रामीणों की मौत, पायलट सुरक्षित

भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान सोमवार सुबह हनुमानगढ़ जिले के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कम से कम दो ग्रामीणों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, लेकिन विमान के पायलट सुरक्षित हैं। हनुमानगढ़ की जिलाधिकारी रुक्मणि रियार ने बताया क‍ि भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि पायलट सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह विमान गांव बहलोल नगर...पढ़ें, पूरी खबर।
MAY 08, 2023 10:28 IST

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा

दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम सुहाना रहा और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से चार डिग्री सेल्सियस कम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और छिटपुट बारिश होने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में रविवार को आंधी आई थी और हल्की बारिश हुई थी। सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार सुबह आठ बजकर पांच मिनट तक पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की।
MAY 08, 2023 10:28 IST

J&K के पहलगाम में बर्फबारी, आसपास गिरा पारा

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आज बर्फबारी हुई है। बर्फ गिरने के बाद वहां के आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट आ गई है।
MAY 08, 2023 09:51 IST

दिल्ली-एनसीआर में सुबह गिरा पानी, मौसम हुआ सुहाना

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों (यूपी के नोएडा और गाजियाबाद) में सोमवार (आठ मई, 2023) सुबह मौसम का मिजाज तब बदल गया, जब सुबह झमाझम बारिश हो गई। सवेरे साढ़े पांच बजे के आसपास बारिश वाला माहौल बन गया था, जबकि इसके बाद कुछ देर के लिए जोरदार बारिश होने लगी। हालांकि, सभी इलाकों में पानी नहीं गिरा, पर जहां-जहां बारिश हुई वहां पर मौसम सुहाना हो गया।