मुंबई

मुंबई में बनेगी 2024 के लिए विपक्ष की रणनीति! नीतीश कुमार करेंगे शरद पवार से मुलाकात, उद्धव के साथ भी होगी मीटिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 8, 2023, 10:00 PM IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि वह 11 मई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुंबई दौरे के दौरान उनसे मुलाकात करेंगे। शरद पवार ने यह भी कहा कि देश को वर्तमान भाजपा नीत केंद्र सरकार के एक विकल्प की जरूरत है।

Image

मुंबई दौरे पर जाएंगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार

Photo : PTI

ऐसा लग रहा है कि मिशन 2024 के लिए विपक्ष की रणनीति अब मुंबई में बनने वाली है। यहां तीन बड़ी विपक्षी क्षेत्रीय पार्टियों के नेता मीटिंग करने वाले हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार मुंबई के दौरे पर जाने वाले हैं, जहां उनकी मुलाकात शरद पवार और उद्धव ठाकरे से होने वाली है। शरद पवार ने इस मुलाकात पर मुहर भी लगा दी है।

क्या कहा शरद पवार ने

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि वह 11 मई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुंबई दौरे के दौरान उनसे मुलाकात करेंगे। पवार ने यह भी कहा कि देश को वर्तमान भाजपा नीत केंद्र सरकार के एक विकल्प की जरूरत है। गत शुक्रवार को राकांपा प्रमुख के रूप में पद छोड़ने के अपने फैसले को वापस लेने वाले पवार कर्नाटक के निपानी जाने से पहले सोलापुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पवार पड़ोसी राज्य कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए एक रैली में भाग लेंगे।

11 मई को मुंबई जाएंगे नीतीश कुमार

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संभावित मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि मुझे संदेश मिला है कि नीतीश कुमार 11 मई को मुंबई आएंगे। हम मिलेंगे। हालांकि, मेरे पास इसकी पूरी जानकारी नहीं है। हमारा मानना यह है कि देश में एक विकल्प की जरूरत है। एनसीपी प्रमुख ने कहा- "जो लोग इसमें योगदान देना चाहते हैं, चाहे वह नीतीश हों या ममता मेरे विचार से हम सभी को इसके लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।"

नीतीश कुमार की मुहीम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जो मंगलवार को अपने समकक्ष नवीन पटनायक से मिलने के लिए भुवनेश्वर जाने वाले हैं, विपक्षी नेताओं से मिलने के लिए इस सप्ताह के अंत में महाराष्ट्र भी जाएंगे। यहां वो शरद पवार के साथ-साथ उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें