देश

Weather Report: गंगोत्री धाम में भारी बर्फबारी, कश्मीर में जनजीवन प्रभावित, UP समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना; जानें मौसम का हाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 8, 2023, 09:03 PM IST

Weather Report: पिछले कुछ दिनों से कई राज्यों में बारिश देखने को मिली है। दिल्ली,यूपी, बिहार, हरियाणा में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला रखी है। वहीं उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है। वहीं साइक्लोन मोका के कारण भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

गंगोत्री धाम में बर्फबारी

Photo : ANI

Weather Report: इस साल चार धाम यात्रा पर बर्फबारी और बारिश बार-बार खलल डाल रहा है। सोमवार को गंगोत्री धाम में जमकर बर्फबारी हुई। इस दौरान तीर्थ यात्री लुफ्त भी उठाते दिखे।

तीर्थ यात्रियों के लिए बढ़ी मुश्किलें

इस बर्फबारी ने तीर्थ यात्रियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है, क्योंकि बर्फबारी से इलाके के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। अब तीर्थ यात्रियों को ठंड से बचने के लिए उपाय करने पड़ रहे हैं।

कश्मीर में जनजीवन अस्त व्यस्त

कश्मीर के कुछ हिस्सों में बेमौसम बर्फबारी के कारण घाटी में सर्दी जैसी स्थिति लौट आयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम के कारण पर्यटकों और खानाबदोश लोगों के रास्तों में फंसे होने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि घाटी के गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और काजीगुंद इलाकों में सुबह-सुबह बर्फबारी हुई, जिससे सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। मौसम विज्ञानियों ने जहां अगले 24 घंटों में मौसम की स्थिति में सुधार का अनुमान जताया है, वहीं मंगलवार को शाम में बादल फटने या आसमानी बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित आठ पर्यटकों के एक समूह को पुलिस ने काजीगुंद में जवाहर सुरंग के पास से बचाया, जब उनका वाहन सुबह सवेरे बर्फबारी के कारण वहां फंस गया था।

बारिश का अलर्ट

साइक्लोन मोका के कारण कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मोका के कारण अलगे 4 दिनों तक कई राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बिहार, दिल्ली, यूपी, केरल, आंध्र प्रदेश, बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा, अरुणाचल, तमिलनाडु, उत्तराखंड में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही उत्तराखंड में बर्फबारी की भी बात कही गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती