उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अलीगढ़ में मेयर प्रत्याशी जमीरउल्लाह खान और नगर पंचायत-पालिका के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे अखिलेश यादव ने विपक्षियों को दमदार विपक्ष का संदेश दिया, इस दौरान सपाईयों ने मुलायम सिंह यादव अमर रहे और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।
गौर हो कि यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पार्टियां पूरी दम-खम के साथ प्रचार में जुटी हैं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोमवार को अलीगढ़ में रोड शो किया इसके बाद मेरठ में जनसभा को संबोधित किया अखिलेश अलीगढ़ में सपा के मेयर प्रत्याशी जमीरउल्लाह खान के समर्थन में वोट मांगे।
रोड शो के दौरान कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर पहुंचे, बुलडोजर लेकर पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने कहा, 'बुलडोजर किसी का नहीं है, सीएम योगी भले ही बुलडोजर बाबा के नाम से बुलाए जाने लगे हैं लेकिन यह बुलडोजर सिर्फ उनका नहीं है। सत्ता बदलेगी तो बुलडोजर का रुख भी बदल जाएगा।'
'भाजपा तोड़फोड़ व नफरत की राजनीति करती है स्मार्ट सिटी में अलीगढ़ का हाल बुरा है'
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा, 'भाजपा तोड़फोड़ व नफरत की राजनीति करती है स्मार्ट सिटी में अलीगढ़ का हाल बुरा है। मानक के अनुसार काम नहीं हुआ। भाजपा में सबसे अधिक अवैध काम भाजपा के लोग कर रहे हैं। निकाय चुनाव में सपा बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।' उन्होंने आगे कहा कि सपा जातिगत जनगणना की पक्षधर हैं। इससे सर्वसमाज का विकास होगा।
भाजपा ने सिर्फ रेट बढ़ाए हैं, डॉयल 100 को डॉयल 112 कर दिया है'
अखिलेश ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा-भाजपा ने सिर्फ रेट बढ़ाए हैं, डॉयल 100 को डॉयल 112 कर दिया है। इसलिए पुलिस वाले भी ज्यादा भ्रष्टाचार करते हैं।' उन्होंने आगे कहा- 'सपा ICU में नहीं, भाजपा आईसीयू में जाने की तैयारी में है, तालाब कब्जा करने वाले सभी माफिया भाजपा के साथ हैं।'
