LIVE

Aaj Ki Taza Khabar, 8 July 2023: हरियाणा के वोटों को जजपा ने बेचने का किया काम- सुरजेवाला का दावा

Aaj Ki Taza Khabar, 8 July 2023: हरियाणा के वोटों को जजपा ने बेचने का किया काम- सुरजेवाला का दावा

Aaj Ki Taza Khabar, 8 July 2023: हरियाणा के वोटों को जजपा ने बेचने का किया काम- सुरजेवाला का दावा

Aaj Ki Taza Khabar, 8 July 2023: हरियाणा में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जननायक जनता पार्टी को ठग बताते हुये कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि इस दल ने लोगों का वोट बेचने का काम किया और उनके भरोसे को लूट कर चला गया।
सुरजेवाला ने कहा, ‘‘जो (जजपा) अपने आप को नया बताता था वह चोला पहना हुआ ठग था। उसने लोगों के साथ विश्वासघात करके, आपके सबके विश्वास को लूट कर चला गया।’’ वहीं, पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में पुरुलिया, बीरभूमि, जलपाईगुड़ी और दक्षिण 24 परगना में फिर से पोलिंग (मतदान) होगी। यह जानकारी रविवार रात राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई। वैसे, देश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को मूसलाधार बारिश के बीच आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। उत्तर रेलवे ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में इसी वजह (भारी बारिश) से करीब 17 ट्रेनें रद्द कर दीं और अन्य 12 के मार्ग परिवर्तित किए। रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक, जलभराव के कारण चार स्थानों पर यातायात स्थगित किया गया। ऐसी ट्रेनों में नोगांवां(अंबाला)-न्यू मोरिंडा; नांगल डैम-आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब-भरतगढ़ रेलमार्ग हैं। आगे बताया गया, ‘‘लगातार हो रही बारिश के चलते, दिल्ली क्षेत्र से परिचालित की जाने वाली ट्रेन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दिल्ली-सब्जी मंडी इलाके और रेल पटरियों पर से पानी निकालने के लिए आठ पंप लगाए गए हैं। दिल्ली क्षेत्र में परिचालित होने वाली ट्रेन सेवाएं सामान्य हैं।'' कैंसल की गई ट्रेन में फिरोजपुर कैन्ट एक्सप्रेस, अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस और चंडीगढ़ से अमृतसर जंक्शन एक्सप्रेस शामिल हैं। मार्ग परिवर्तित की गई ट्रेन में मुंबई सेंट्रल से अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, दौलतपुर चौक एक्सप्रेस हैं।

JUL 09, 2023 22:39 IST

महाराष्ट्र: अमरावती में उद्धव समर्थकों ने सांसद नवनीत राणा, उनके पति के पोस्टर हटाए

शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे की विदर्भ यात्रा से पहले महाराष्ट्र के अमरावती में रविवार को स्थानीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के पोस्टर हटा दिए। रविवार से ठाकरे विदर्भ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राणा दंपति ने कहा था कि वे यहां गर्ल्स हाईस्कूल चौराहे पर सुबह नौ बजे से अपराह्न दो बजे तक हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे और उनके समर्थकों ने इसकी सूचना देने के लिए पोस्टर भी लगाए थे। जवाबी कार्रवाई में, रवि राणा की युवा स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौराहे और सरकारी गेस्ट हाउस के पास शिवसेना (यूबीटी) द्वारा लगाए गए ठाकरे के पोस्टर फाड़ दिए।
JUL 09, 2023 21:55 IST

इसरो एसएसएलवी को निजी क्षेत्र को स्थानांतरित करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जल्द ही अपने लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) को रॉकेट की दो विकास उड़ानों के बाद निजी क्षेत्र को हस्तांतरित करेगा। एसएसएलवी 500 किलोग्राम वजन तक के उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करने वाला वाहन है। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी ने लघु रॉकेट को निजी उद्योग को स्थानांतरित करने के लिए बोली लगाने का मार्ग चुनने का फैसला किया है।
JUL 09, 2023 21:55 IST

टेस्ट के लिए महिलाओं की छाती मापने का आदेश! गर्माया विवाद

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार की अपने ही एक आदेश को लेकर बड़ी कड़ी आलोचना हुई है। सूबे के स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से इस ऑर्डर में महिलाओं की छाती की नाप लेने से जुड़ी बात का जिक्र था। आदेश में कहा गया था कि जो औरतें...पढ़ें, पूरी खबर।
JUL 09, 2023 21:16 IST

इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच में रोमांचक जीत से एशेज श्रृंखला जीवंत रखी

हैरी ब्रूक की 75 रन की आकर्षक अर्धशतकीय पारी और क्रिस वोक्स (नाबाद 32) के साथ उनकी सातवें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद रविवार को यहां तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करके पांच मैचों की एशेज श्रृंखला को जीवंत बनाए रखा। इंग्लैंड ने इस तरह से हेडिंग्ले में लक्ष्य का पीछा करते हुए रोमांचक जीत दर्ज करने का सिलसिला जारी रखा। उसने 2019 में बेन स्टोक्स की शानदार पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को हराया था लेकिन इस बार इंग्लैंड का कप्तान नहीं चल पाया। ऐसे में ब्रूक ने अच्छी तरह से जिम्मेदारी संभाली। इंग्लैंड ने 251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट पर 254 रन बनाकर श्रृंखला को रोमांचक बनाए रखा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दोनों टेस्ट मैच जीते थे और वह अभी श्रृंखला में 2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट मैच 19 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।
JUL 09, 2023 20:25 IST

मणिपुर हिंसा: PM की चुप्पी पर केरल के कांग्रेस MLA ने रखा मौनव्रत

केरल में विपक्षी दल कांग्रेस के एक विधायक ने मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोई बयान नहीं आने के विरोध में 24 घंटों का ‘मौनव्रत’ रखा। कांग्रेस विधायक मैथ्यू कुझालनदान ने मणिपुर मुद्दे पर मोदी की चुप्पी के विरोध में एर्नाकुलम जिले में अपने मुवात्तुपुझा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार सुबह 24 घंटे का ‘मौनव्रत’ शुरू किया। रविवार को अपना मौतव्रत तोड़ने के बाद कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘‘ मणिपुर में जो कुछ हो रहा है, प्रधानमंत्री ने उसपर चुप्पी साध रखी है। वहां जो कुछ हो रहा है, उसपर उनकी चुप्पी को देश का हर व्यक्ति उनकी सहमति के रूप में देख रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ गुजरात दंगे के दौरान जिस तरह वह चुप थे, उसी तरह वह अब भी चुप हैं। इसलिए मैं इस चुप्पी को प्रधानमंत्री का विरोध करने के हथियार के रूप में इस्तेमाल करना चाहता था।’’
JUL 09, 2023 19:09 IST

दिल्ली में भारी बारिश का कहर! कल बंद रहेंगे स्कूल

बीते शनिवार से मूसलाधार बारिश के चलते और मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी करने के बाद कल यानी 10 जुलाई को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 09, 2023 18:04 IST

मणिपुर में एक तरफ लोगों की जान बचा रहा ड्रोन, तो दूसरी तरफ जान ले भी रहा है ड्रोन

हिंसा प्रभावित मणिपुर राज्य में प्रौद्योगिकी वरदान और अभिशाप दोनों साबित हो रही है। एक ओर सेना और असम राइफल्स राहत एवं बचाव कार्य के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर जातीय समूह एक-दूसरे को निशाना बनाने के लिए क्वाडकॉप्टर (ड्रोन) का इस्तेमाल कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUL 09, 2023 16:28 IST

पटना वाले Khan Sir की कोचिंग से 93 महिलाओं के पतियों कटवाया नाम

बिहार की राजधानी पटना के खान सर की कोचिंग से 93 महिलाओं के पतियों नाम कटवा दिया है, इसे ज्योति मौर्य प्रकरण का साइट इफेक्ट माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

JUL 09, 2023 16:02 IST

विवादित बयानों से दिग्गी राजा का चोली-दामन का साथ

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व सर संघचालक गुरु गोलवलकर को लेकर एक ट्वीट किया है।पढ़ें पूरी खबर
JUL 09, 2023 16:01 IST

देश के इन राज्यों पर 'जल प्रहार', पांच खौफनाक Video

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ और मानसून दोनों एक साथ मिलकर भारी बारिश की वजह बन गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUL 08, 2023 23:46 IST

भाजपा ने की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा

BJP National Working Committee: भाजपा पूरी तरह से मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी दिख रही है। संगठन से लेकर हर तरफ बदलाव करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कोशिश में लगी है। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 08, 2023 22:28 IST

राजस्थान में कांग्रेस एकजुट

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेता सचिन पायलट के तेवर नरम पड़ते नजर आए हैं। शनिवार (आठ जुलाई, 2023) को उन्होंने ऐसे संकेत दिए कि वह सूबे के सीएम अशोक गहलोत (गांधी परिवार के करीबी भी) के साथ मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने उनसे साफ-साफ कहा है कि ‘भूलो, माफ करो और आगे बढ़ो’...यह बात उनके (पायलट) लिए न सिर्फ एक सुझाव है बल्कि पार्टी अध्यक्ष का निर्देश भी है। खड़गे ने उनसे जो कहा, उस पर वह यकीन करते हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUL 08, 2023 21:09 IST

बारिश ने दिल्ली को डुबोया

Delhi Rain Alert: दिल्ली में मौसम की पहली भारी बारिश के कारण शहर में कई जगह जलभराव हो गया, जिसके चलते वाहन चालकों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा।लगातार बारिश के कारण जलभराव होने के चलते मिंटो ब्रिज को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 08, 2023 20:22 IST

World Cup 2023: सौरव गांगुली की भविष्यवाणी, विश्व कप सेमीफाइनल में ये चार टीमें पहुंचेंगी

Sourav Ganguly prediction for World Cup 2023: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान व पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। गांगुली ने इसी बीच एक बड़ी भविष्यवाणी भी कर डाली है। ये भविष्यवाणी आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 से जुड़ी है। दादा ने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि कौन सी वो चार टीमें होंगी जो भारत में होने वाले इस वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल (ODI World Cup 2023 Semi Finals) में जगह बनाएंगी। पढ़ें पूरी खबर
JUL 08, 2023 18:47 IST

महाराष्ट्र के CM पद से होगी एकनाथ शिंदे की छुट्टी-आदित्य ठाकरे का दावा

महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra Politics) में कब क्या हो जाएगा, कहा नहीं जा सकता। अपने पराये हो जा रहे हैं, कल तक जो विरोध में बोल रहे थे, अब सपोर्ट में बोल रहे हैं। किसकी कुर्सी कब छिन जाए पता नहीं। अब दावा किया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 08, 2023 18:39 IST

'चाट पैर के तलवे...' सीधी में पेशाब कांड के बाद सामने आया एक और Video

मध्य प्रदेश के सीधी में पेशाब कांड के बाद एक और वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कथित तौर पर ग्वालियर का है। इसमें एक व्यक्ति से चलती गाड़ी में मारपीट और अन्य व्यक्ति के पैरों के तलवों को चाटने के लिए विवश किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 08, 2023 17:59 IST

न मैं थका हूं और न ही रिटायर हुआ हूं, आग हूं मैं- अजीत पवार पर भड़के शरद पवार

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी खेल जारी है। एनसीपी चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) अपने भतीजे अजित पवार के खिलाफ पूरी तरह से मैदान में उतर चुके हैं। एक तरफ अजित पवार का दावा है कि एनसीपी पर अब उनका कब्जा है, वहीं शरद पवार का कहना है कि वो भजीते के साथ नहीं है और एनसीपी ने भाजपा का साथ नहीं दिया है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 08, 2023 16:59 IST

दलाई लामा चीन से बातचीत के लिए तैयार, जानें- भारत पर क्या होगा असर

आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने कहा कि वह तिब्बतियों की समस्याओं पर चीन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। चीनी उनसे आधिकारिक या अनौपचारिक संपर्क करना चाहते हैं। वो हमेशा बातचीत के लिए तैयार हूं। अब चीन को भी एहसास हो गया है कि तिब्बती भावना लोग बहुत मजबूत हैं। इसलिए तिब्बती समस्याओं से निपटने के लिए वे मुझसे संपर्क करना चाहते हैं। वो भी तैयार हैं।दलाई लामा ने दिल्ली और लद्दाख की यात्रा पर निकलने से पहले धर्मशाला में पत्रकारों से बात करते हुए यह टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर
JUL 08, 2023 14:22 IST

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में Gunतंत्र

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। लेकिन हिंसा भी चरम पर है। चाकूबाजी, बमबाजी और गोलीबारी में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि केंद्र की तरफ से सीआरपीएफ की जो टुकड़ियां भेजी गईं उन्हें बूथों पर तैनात नहीं किया गया। पूरी खबर पढ़ें
JUL 08, 2023 11:53 IST

फडणवीस-शिंदे में देर रात हुई मुलाकात

अजित पवार की बगावत के बाद से एनसीपी से लेकर महाराष्ट्र की सियासत में उथल-पुथल जारी है। एक तरफ अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार की पार्टी पर दावा ठोक दिया है और चुनाव आयोग के समक्ष पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर याचिका दायर की है। वहीं, दूसरी तरफ अजित पवार की एंट्री के बाद से एकनाथ शिंदे को सीएम पद से हटाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें