देश

न मैं थका हूं और न ही रिटायर हुआ हूं, आग हूं मैं- अजीत पवार पर भड़के शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल को भी दिखाया आइना

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 8, 2023, 03:58 PM IST

Maharashtra Politics: 82 वर्षीय शरद पवार ने शनिवार को अपने भतीजे अजित पवार के विद्रोह के बाद अपनी पार्टी को फिर से खड़ा करने की मिशन में जुट गए हैं। इस दौरान उन्होंने अजित पवार और ​प्रफुल्ल पटेल पर जमकर हमला बोला।

Image

भतीजे अजित पर भड़के शरद पवार (Facebook)

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी खेल जारी है। एनसीपी चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) अपने भतीजे अजित पवार के खिलाफ पूरी तरह से मैदान में उतर चुके हैं। एक तरफ अजित पवार का दावा है कि एनसीपी पर अब उनका कब्जा है, वहीं शरद पवार का कहना है कि वो भजीते के साथ नहीं है और एनसीपी ने भाजपा का साथ नहीं दिया है।

अजित पवार पर भड़के शरद पवार

82 वर्षीय शरद पवार ने शनिवार को अपने भतीजे अजित पवार के विद्रोह के बाद अपनी पार्टी को फिर से खड़ा करने की मिशन में जुट गए हैं। इस दौरान उन्होंने अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल पर जमकर हमला बोला। अजित पवार पर बरसते हुए शरद पवार ने कहा कि वो न तो रिटायर हुए हैं और न ही थके हैं। अजित पवार के रिटायरमेंट वाले कमेंट पर शरद पवार ने कहा- "मैं थका नहीं हूं, मैं रिटायर नहीं हुआ हूं, मैं आग हूं।"

बागी होंगे निष्कासित

शरद पवार ने कहा कि जिन्होंने भी एनसीपी से बगावत की है, वो निष्कासित होंगे। उनपर अब रहम नहीं किया जाएगा। बता दें कि अजित पवार के साथ-साथ शरद पवार के करीबी सहयोगी सांसद प्रफुल्ल पटेल और एनसीपी के आठ विधायकों ने बगावत की है। इनकी सदस्यता पर भी खतरा मंडरा रहा है। अजित का दावा है कि उनके पास पार्टी के ज्यादातर विधायकों का सपोर्ट है।

प्रफुल्ल पटेल को दिखाया आइना

प्रफुल्ल पटेल के इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले को सारी शक्तियां दे दी हैं, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा- "पार्टी कार्यकर्ता चाहते थे कि सुप्रिया सुले राजनीति में आएं, उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हमने 10 साल के लिए प्रफुल्ल पटेल को केंद्रीय मंत्री पद दिया।वह लोकसभा चुनाव हार गए, उसके बाद हमने उन्हें राज्यसभा की सीट दी।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article