भोपाल

'चाट पैर के तलवे...' सीधी में पेशाब कांड के बाद सामने आया एक और Video, दो गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2023, 05:45 PM IST

MP News: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कथित तौर पर ग्वालियर का है। इसमें एक व्यक्ति से चलती गाड़ी में मारपीट और अन्य व्यक्ति के पैरों के तलवों को चाटने के लिए विवश किया जा रहा है।

Image

MP Gwalior Video

Photo : Twitter

MP News: मध्य प्रदेश के सीधी में पेशाब कांड के बाद एक और वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कथित तौर पर ग्वालियर का है। इसमें एक व्यक्ति से चलती गाड़ी में मारपीट और अन्य व्यक्ति के पैरों के तलवों को चाटने के लिए विवश किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित और आरोपी ग्वालियर जिले के डबरा शहर के रहने वाले हैं। वीडियो में एक व्यक्ति पीड़ित को कई बार थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है जबकि अन्य व्यक्ति चलती गाड़ी में पीड़ित को 'गोलू गुर्जर बाप है' कहने के लिए मजबूर करता दिख रहा है।

पैरों के तलवे चाटने के लिए किया मजबूर

इसके बाद वीडियो में पीड़ित व्यक्ति के पैर के तलवों को चाटते दिख रहा है। वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि पीड़ित को ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया। आरोपी पीड़ित के चेहरे पर बार-बार थप्पड़ मारते और गाली देते दिख रहा है। एक अन्य वीडियो क्लिप में आरोपी पीड़ित के चेहरे पर कई बार जूता मारते दिख रहा है। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शुक्रवार शाम को वायरल हुआ वीडियो

डबरा के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) विवेक कुमार शर्मा ने कहा, शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वाहन में व्यक्ति की पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ व्यक्ति के अपहरण और पिटाई के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीधी में हुआ था पेशाब कांड

इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य के सीधी जिले में एक व्यक्ति के आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो सामने आया था, जिससे भारी आक्रोश फैल गया। मंगलवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य घटना में शिवपुरी जिले के वरखड़ी गांव में 30 जून को दो दलित पुरुषों को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने कथित तौर पर इस संदेह पर पीटा कि उन्होंने कुछ लड़कियों से छेड़छाड़ की और उनका वीडियो बनाया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article