देश

महाराष्ट्र के CM पद से होगी एकनाथ शिंदे की छुट्टी-आदित्य ठाकरे का दावा, उधर 54 विधायकों को मिला अयोग्यता मामले में नोटिस

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 8, 2023, 06:38 PM IST

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में अभी पाला बदलने का खेल चल ही रहा है। उधर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कुल 54 विधायकों को अयोग्ता मामले में नोटिस भेजा है। जिसमें शिवसेना के दोनों गुटों के विधायक शामिल हैं।

Image

महाराष्ट्र के सीएम पद से शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है- आदित्य ठाकरे

Photo : Twitter

महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra Politics) में कब क्या हो जाएगा, कहा नहीं जा सकता। अपने पराये हो जा रहे हैं, कल तक जो विरोध में बोल रहे थे, अब सपोर्ट में बोल रहे हैं। किसकी कुर्सी कब छिन जाए पता नहीं। अब दावा किया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है।

क्या कहा आदित्य ठाकरे ने

आदित्य ठाकरे ने कहा कि सुना है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है और सरकार में कुछ बदलाव हो सकते हैं। आदित्य ने कहा- "महाराष्ट्र में निम्न स्तर की राजनीति चल रही है। उन गद्दारों का क्या होगा जिन्होंने लालच में एक साल पहले अपना मंत्री पद छोड़ दिया? मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में है। लगातार चार दिनों से विभागों के आवंटन में देरी हो रही है। मैंने सुना है कि मुख्यमंत्री को हटाने की भी चर्चा हो रही है।"

उधर अयोग्यता को लेकर मिला नोटिस

महाराष्ट्र में अभी पाला बदलने का खेल चल ही रहा है। उधर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कुल 54 विधायकों को अयोग्ता मामले में नोटिस भेजा है। जिसमें शिवसेना के दोनों गुटों के विधायक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन विधायकों को जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।

किस गुट के कितने विधायक

इस लिस्ट में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 40 विधायकों और उद्धव ठाकरे गुट के 14 विधायकों को नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में उनके खिलाफ दायर अयोग्यता याचिकाओं पर उनसे जवाब मांगा गया है। नोटिस मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे सहित कुल 54 विधायकों को जारी किया गया है। हालांकि नोटिस शिवसेना (यूबीटी) विधायक रुतुजा लाटके को नहीं जारी किया गया है जो पिछले साल शिवसेना में टूट के बाद विधायक चुनी गई थीं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article