देश

BJP National Working Committee: भाजपा ने की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत इन नेताओं को मिली जगह

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 9, 2023, 12:08 AM IST

BJP National Working Committee: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा कर दी है।

BJP National Working Committee: भाजपा पूरी तरह से मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी दिख रही है। संगठन से लेकर हर तरफ बदलाव करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कोशिश में लगी है। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा कर दी है।

किन-किन नेताओं को मिली जगह

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निम्नलिखित व्यक्तियों को राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।

  • श्री सुरेश कश्यप
  • डॉ. संजय जयसवाल
  • श्री विष्णुदेव साय
  • श्री धरमलाल कौशिक
  • श्री अश्विनी शर्मा
  • श्री बंदी संजय कुमार
  • श्री सोमवीर राजू
  • श्री दीपक प्रकाश
  • श्री किरोड़ी लाल मीणा
  • डॉ.सतीश पूनिया

कई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

पार्टी ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नए सदस्यों में बंडी संजय कुमार, दीपक प्रकाश, सतीश पूनिया और संजय जायसवाल शामिल हैं। कुमार पार्टी की तेलंगाना इकाई, प्रकाश झारखंड इकाई, पूनिया राजस्थान इकाई और जायसवाल बिहार इकाई के प्रमुख रह चुके हैं।

चुनाव पर नजर

सुरेश कश्यप, विष्णुदेव साय और अश्वनी शर्मा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है। कश्यप पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई, साय छत्तीसगढ़ इकाई और शर्मा पंजाब इकाई के प्रमुख रहे हैं। पार्टी के बयान में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता धर्मलाल कौशिक, आंध्र प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सोमू वीरराजू और राजस्थान के नेता किरोड़ी लाल मीणा कार्यकारणी में शामिल अन्य सदस्य हैं। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article