देश

Delhi Rain Alert: बारिश ने दिल्ली को डुबोया! CP की दुकानों में घुसा पानी तो सड़कें बन गईं तालाब, जानिए रविवार को कैसा रहेगा मौसम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 8, 2023, 09:07 PM IST

Delhi Rain Alert: दिल्ली में मौसम की पहली भारी बारिश के कारण शहर में कई जगह जलभराव हो गया, जिसके चलते वाहन चालकों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा।लगातार बारिश के कारण जलभराव होने के चलते मिंटो ब्रिज को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

Delhi Rain Alert: दिल्ली में मॉनसून की पहली बारिश में ही बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बारिश से दिल्ली अस्त-व्यस्त हो गई है। दिल्ली में शनिवार को जमकर बारिश हुई, जिसके कारण सीपी की दुकानों के अंदर पानी भर गया। सड़कों पर भयंकर जाम लग गया।

मिंटो ब्रिज बंद

दिल्ली में मौसम की पहली भारी बारिश के कारण शहर में कई जगह जलभराव हो गया, जिसके चलते वाहन चालकों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा।

लगातार बारिश के कारण जलभराव होने के चलते मिंटो ब्रिज को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस सहित कई बाजारों में जलभराव के कारण व्यापारियों और लोगों को समस्या हुई। जलभराव और बारिश के कारण बाजारों में ग्राहक भी कम ही नजर आये।

रविवार के लिए अलर्ट

यह मानसून के मौसम की पहली भारी बारिश थी। शनिवार को भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि रविवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने अपराह्न ढाई बजे तक 98.7 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की। वहीं, रिज वेधशाला में 111.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

यातायात का हाल

दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को शहर भर में यातायात की स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। पुलिस ने कहा- "आईआईटी से पीटीएस मालवीय नगर की ओर जाने वाले रास्ते में अरबिंदो मार्ग पर और इसके दूसरी तरफ जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। कृपया इस मार्ग के उपयोग से परहेज करें। रोहतक रोड पर टिकरी बॉर्डर से मुंडका की ओर जाने वाले मार्ग पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। भारत दर्शन पार्क के पास जलभराव के कारण राजौरी गार्डन से पंजाबी बाग की ओर जाने वाले मार्ग में रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है।"

पानी से भरे नाले

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अनुसार, सभी प्रमुख नाले लगभग भरे हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप अतिरिक्त पानी सड़कों पर बह रहा है।एनडीएमसी ने ट्वीट किया- "आज दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे के बीच एनडीएमसी और इसके आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश के कारण, सभी प्रमुख नाले पूरी क्षमता के साथ बह रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप अतिरिक्त पानी सड़कों पर बह रहा है। एनडीएमसी अधिकारी जल्द ही हालात सामान्य करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।"

End of Article