LIVE

आज की ताजा खबर LIVE: Aaj Ki Taza Khabar 7 जुलाई 2023: मोदी ने वाराणसी में 12,100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

Times Now Navbharat DigitalUpdated Jul 8, 2023, 00:16 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर LIVE: Aaj Ki Taza Khabar 7 जुलाई 2023: मोदी ने वाराणसी में 12,100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

आज की ताजा खबर LIVE: Aaj Ki Taza Khabar 7 जुलाई 2023: मोदी ने वाराणसी में 12,100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 7 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 7 जुलाई (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 12,110 करोड़ रुपये से अधिक की 29 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। बयान में कहा गया है कि गोरखपुर में वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाने और गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समापन समारोह में शामिल होने के बाद यहां पहुंचे मोदी ने कई परियोजनाओं की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री के साथ मौजूद थे। इसमें कहा गया है कि गोरखपुर के कार्यक्रमों के समापन के बाद प्रधानमंत्री ने वाराणसी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 12110 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया ।

JUL 08, 2023 00:16 IST

इस बड़े चुनाव में भाजपा के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस

बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी हैं। हर चुनाव में दोनों के बीच बड़ी लड़ाई देखने को मिलती रही है, लेकिन अब एक बड़े चुनाव में कांग्रेस अपने पैर पीछे खींचते दिख रही है। यह चुनाव गुजरात से जुड़ा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 07, 2023 23:06 IST

सिसोदिया और अन्य की 52 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Delhi Liquor Scam Latest Update: दिल्ली में कथित आबकारी घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया को झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके साथ कुछ और लोगों की लगभग 52 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियां कुर्क की हैं। शुक्रवार (सात जुलाई, 2023) को समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि ईडी ने कहा है कि उसने गिरफ्तार आप नेता सिसोदिया, उनकी पत्नी और अन्य की 52 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 07, 2023 19:51 IST

मोदी ने वाराणसी में 12,100 करोड़ रुपये से अधिक की 29 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 12,110 करोड़ रुपये से अधिक की 29 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।बयान में कहा गया है कि गोरखपुर में वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाने और गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समापन समारोह में शामिल होने के बाद यहां पहुंचे मोदी ने कई परियोजनाओं की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री के साथ मौजूद थे। इसमें कहा गया है कि गोरखपुर के कार्यक्रमों के समापन के बाद प्रधानमंत्री ने वाराणसी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 12110 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया ।
JUL 07, 2023 19:34 IST

उद्धव का हाल 'कभी खुशी कभी गम' जैसा

महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में पाला बदलने का खेल जारी है। पाला बदलने के इस खेल में उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray) का हाल कभी खुशी कभी गम जैसा है। एक तरफ उनके करीबी नेता एक के बाद एक छोड़कर शिंदे गुट के जा रहे हैं, तो दूसरी ओर अजित पवार के एनडीए में साथ जाने के बाद से शिंदे खेमा भी नाराज बताया जा रहा है। अब उद्धव ठाकरे शिंदे गुट में टूट की आशंका से खुश होंगे या फिर अपने साथियों के धोखे से दुखी ये तो कहा नहीं जा सकता है, लेकिन इस समय महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव का हाल कुछ ऐसा ही है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 07, 2023 19:11 IST

Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में CBI की बड़ी कार्रवाई

Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे की जांच जारी है। सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी है। शुक्रवार को सीबीआई ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 07, 2023 17:47 IST

Elections से पहले BJP ने की बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार (सात जुलाई, 2023) को बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने चार राज्यों में चुनाव प्रभारी बनाए हैं। प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़, भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश और प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना की कमान सौंपी गई है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 07, 2023 17:07 IST

Gorakhpur में Narendra Modi: बोले- जीवंत आस्था है Gita Press

PM Narendra Modi in Gorakhpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीता प्रेस के कार्यालय को मंदिर जैसा बताया है। उन्होंने कहा है कि इसका दफ्तर मंदिर से कम नहीं है, क्योंकि इसके नाम और काम...दोनों में ही गीता है।पढ़ें पूरी खबर
JUL 07, 2023 14:45 IST

आज की ताजा खबर 7 जुलाई LIVE: रायपुर में पीएम मोदी की दहाड़

'जो डर जाए वो मोदी नहीं हो सकता', छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला पढ़ें पूरी खबर
JUL 07, 2023 13:32 IST

आज की ताजा खबर 7 जुलाई LIVE: मैक्डॉनल्ड ने टमाटर के यूज पर लगाई रोक

टमाटर ने ऐसे दिखाए तेवर, मैक्डॉनल्ड जैसी दिग्गज कंपनी भी हो गई सरेंडर,यूज पर लगाई रोक पढ़ें पूरी खबर
JUL 07, 2023 11:19 IST

आज की ताजा खबर 7 जुलाई LIVE: फिलहाल सांसदी के लिए अयोग्य ही रहेंगे राहुल

गुजरात HC से राहुल गांधी को झटका, मानहानि मामले में 2 साल की सजा बरकरार पढ़ें पूरी खबर
JUL 07, 2023 11:15 IST

आज की ताजा खबर 7 जुलाई Live: बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा पर असर

Amarnath Yatra Update: रोकी गई अमरनाथ यात्रा, ये है वजह पढ़ें पूरी खबर
JUL 07, 2023 08:46 IST

आज की ताजा खबर 7 जुलाई 2023 LIVE: मस्क- जुकरबर्ग आमने सामने

Threads को लेकर एलन मस्क और जुकरबर्ग आमने-सामने, जानें ट्विटर को थ्रेड ऐप से क्यों हुई दिक्कत पढ़ें पूरी खबर
JUL 07, 2023 06:50 IST

आज की ताजा खबर 7 जुलाई 2023 LIVE: मोदी सरनेम मामले में हाईकोर्ट का फैसला आज

मोदी सरनेम मामला: राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होगी या नहीं, गुजरात हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला पढ़ें पूरी खबर
JUL 07, 2023 06:38 IST

आज की ताजा खबर 7 जुलाई 2023 LIVE: मुंबई में बीजेपी एमएलए की बैठक

मुंबई में बीजेपी विधायकों और एमएलसी की बैठक आज होने जा रही है।
JUL 07, 2023 06:37 IST

आज की ताजा खबर 7 जुलाई 2023 LIVE: व्यापारी दिनेश अरोड़ा गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में कारोबारी दिनेश अरोड़ा को गिरफ्तार किया है।
JUL 07, 2023 06:37 IST

आज की ताजा खबर 7 जुलाई 2023 LIVE: ल्वीव पर हमला

यूक्रेन के ल्वीव पर रूसी मिसाइल से हमला हुआ है। मौके पर आपातकालीन दल पहुंच कर राहत बचाव में जुटा हुआ है।
JUL 07, 2023 06:35 IST

आज की ताजा खबर 7 जुलाई 2023 LIVE: पीएम मोदी का गोरखपुर दौरा

पीएम नरेंद्र मोदी आज गोरखपुर में होंगे। वो गीता प्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन की कायाकल्प के काम का शुभारंभ भी करेंगे।
JUL 07, 2023 06:33 IST

आज की ताजा खबर 7 जुलाई 2023 LIVE: पाकिस्तान में भूकंप के झटके

पाकिस्तान में तड़के धरती डोल गई। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है।