देश

उद्धव का हाल 'कभी खुशी कभी गम' जैसा! एक तरफ करीबी के छोड़ कर जाने का दुख तो दूसरी ओर शिंदे गुट में असंतोष से खुशी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 7, 2023, 06:24 PM IST

शरद पवार के भतीजे और एनसीपी नेता अजित पवार हाल ही में अपने चाचा से बगावत करके भाजपा के साथ जा चुके हैं। अजित पवार के इस कदम के बाद से शिंदे गुट के विधायाक नाराज बता जा रहे हैं।

Image

महाराष्ट्र की सियासत में जारी के पाला बदलने का खेल

Photo : PTI

महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में पाला बदलने का खेल जारी है। पाला बदलने के इस खेल में उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray) का हाल कभी खुशी कभी गम जैसा है। एक तरफ उनके करीबी नेता एक के बाद एक छोड़कर शिंदे गुट के जा रहे हैं, तो दूसरी ओर अजित पवार के एनडीए में साथ जाने के बाद से शिंदे खेमा भी नाराज बताया जा रहा है। अब उद्धव ठाकरे शिंदे गुट में टूट की आशंका से खुश होंगे या फिर अपने साथियों के धोखे से दुखी ये तो कहा नहीं जा सकता है, लेकिन इस समय महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव का हाल कुछ ऐसा ही है।

नीलम गोरे ने छोड़ा साथ

शिवसेना (यूबीटी) नेता नीलम गोरे ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ दी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हो गईं।उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी कहे जाने वाले गोरे मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की मौजूदगी में शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं। गोरे महाराष्ट्र विधान परिषद की उपाध्यक्ष हैं। उद्धव गुट से उनका दलबदल वरिष्ठ शिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के उस दावे के एक दिन बाद हुआ है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि प्रतिद्वंद्वी शिंदे सेना के कई विधायक राकांपा नेता अजीत पवार के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद से उनकी पार्टी के संपर्क में हैं।

खुश होने की वजह

शरद पवार के भतीजे और एनसीपी नेता अजित पवार हाल ही में अपने चाचा से बगावत करके भाजपा के साथ जा चुके हैं। अजित पवार के इस कदम के बाद से शिंदे गुट के विधायाक नाराज बता जा रहे हैं। मीटिंग पर मीटिंग हो रही है। उद्धव गुट का दावा है कि कई शिंदे गुट के नेता घर वापसी के लिए तैयार हैं।

महाराष्ट्र के सियासी हालात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पार्टी विधायकों में असंतोष के बीच उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस से बृहस्पतिवार देर रात मुलाकात की। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। अजित पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आठ विधायकों को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से शिवसेना विधायकों के असहज होने की खबरों का शिंदे द्वारा खंडन किए जाने के कुछ दिन बाद यह बैठक हुई। शिंदे ने दावा किया है कि वह 2024 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

रविवार को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में राकांपा नेताओं के शामिल होने से मंत्रियों की संख्या अब 29 हो गई है। मंत्रिमंडल में अभी 14 और मंत्री नियुक्त किए जा सकते हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article