देश

Amarnath Yatra Update: रोकी गई अमरनाथ यात्रा, ये है वजह

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 7, 2023, 10:35 AM IST

Amarnath Yatra Update: जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और भारी बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा रोकी गई। मौसम ठीक होते ही यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी।

Image

अमरनाथ यात्रा रूकी (तस्वीर-फेसबुक)

Amarnath Yatra Update: भारी बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा रोकी गई। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम होने के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है। कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बालटाल और पहलगाम, दोनों ही रूटों पर यात्रा स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा स्थगित कर दी गई है और किसी श्रद्धालु को आज सुबह गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं है उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह भारी बारिश शुरू हो गई जिसके कारण श्रद्धालुओं की यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक श्रद्धालुओं को बालटाल और नूनवान आधार शिविरों में रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम ठीक होते ही यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले तड़के करीब पौने 4 बजे 7,000 से अधिक श्रद्धालुओं का नया जत्था जम्मू स्थित आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ था। श्रद्धालु यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 247 वाहनों में भगवती नगर आधार शिविर से घाटी की तरफ बढ़े थे।

अधिकारियों के मुताबिक पहलगाम जा रहे 153 वाहनों के काफिले में 4,600 तीर्थयात्री सवार थे, जबकि 2,410 तीर्थयात्रियों को लेकर 94 वाहनों का एक और काफिला तड़के पौने चार बजे बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। इस साल 30 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू से लेकर अब तक कुल 43,833 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक तीर्थयात्रियों की संख्या 84,000 से अधिक हो गई है।

दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा अनंतनाग जिले के पहलगाम और गंदेरबल जिले के बालटाल स्थित दोनों रूटों से शुरू हुई। यह यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होने वाली है। पूरी यात्रा की निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से की जा रही है। तीर्थयात्रियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सभी विभाग आईसीसीसी से निगरानी करते हैं और अपने कर्मचारियों को सूचना भेजते हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें