
ताजा खबर: राज्यसभा में भी दिल्ली सेवा बिल पास, पूरे UP में 8 अगस्त को प्राइवेट स्कूल एक दिन के लिए रहेंगे बंद
दिल्ली सेवा बिल राज्यसभा में भी पास हो गया है। लोकसभा में यह पहले ही पास हो चुका है। सोमवार पर बिल पर चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर वार-पलटवार हुआ। आजमगढ़ में एक छात्रा की मौत के बाद, उत्तर प्रदेश में मंगलवार यानी 8 अगस्त को सभी प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है। वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने ऐसी बात बोल दी है, जिससे सचिन पायलट खुश हो जाएंगे। हालांकि नियम और शर्तें वाली सिस्टम यहां भी लागू है। राहुल गांधी 137 दिन बाद संसद पहुंचे हैं। सोमवार को राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो गई है। कोरोना एक बार फिर सिर उठाते दिख रहा है। दरअसल, ब्रिटेन में कोविड का नया वैरिएंट मिला है जो कि लोगों को तेजी से बीमार बना रहा है। कोरोना के इस नए वैरिएंट का नाम EG.5.1 है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...