ताजा खबर : Taza Khabar, 6 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
बाबा बर्फानी की इस साल की पहली तस्वीर आई सामने
इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं और यात्रा के रास्ते पर जमी बर्फ को साफ करने का काम किया जा रहा है, वहीं इस बीच बाबा बर्फानी की साल 2023 की पहली तस्वीर सामने आई है आप भी घर बैठे बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: 'खड़गे की हत्या की साजिश' मामला
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या की कथित साजिश से संबंधित ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। बोम्मई ने यहां पत्रकारों कहा- "मैं ऑडियो के बारे में नहीं जानता। इसकी जांच की जाएगी। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: अब मुख्तार अंसारी का नंबर
कपिल देव सिंह हत्याकांड में कोर्ट द्वारा फैसले की तारीख 20 मई को तय की गई है वहीं मुख्तार अंसारी पर मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में हुए हत्या के प्रयास में दर्ज मामले में भी 17 मई को फैसला सुनाया जाएगा गौरतलब है हाल ही में 29 अप्रैल को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने कृष्णानंद राय की हत्या मामले में मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा और पांच लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया है, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: The Kerala Story साधु-संतों ने देखी, कही ये बात
सुदीप्तो सेन द्वारा लिखित और निर्देशित 'द केरला स्टोरी' हिंदी भाषा में बनी फिल्म है। अदा शर्मा अभिनीत यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी केरल से कथित तौर पर गायब हुईं 'लगभग 32,000 महिलाओं' की 'खोज' पर आधारित है , पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: दिल्ली में एक लड़के की गोली मारकर हत्या
दिल्ली के एक बंद पड़े हुक्का बार से मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, घटना में एक 17 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: भावना किशोर को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
पंजाब पुलिस ने भावना किशोर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। लुधियाना में उनकी गिरफ्तारी की गई थी। जिसके बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: अतीक के जनाजे में शामिल होने आई थी शाइस्ता !
आखिर क्या हुआ जो वो अतीक के जनाजे में शामिल नहीं हो पाई? गौर हो कि उमेश पाल हत्याकांड के मामले में फरार चल रही अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को गिरफ्त में लेने की कोशिश कर रही है हालांकि, शाइस्ता परवीन के भेष बदलकर प्रयागराज में ही रहने का खुलासा हुआ है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवार की हत्या
पाकिस्तान में रहकर खालिस्तान समर्थित गतिविधियों को अंजाम देने वाले खालिस्तान कमांडो फोर्स के सरगना परमजीत सिंह पंजवार को अब मार दिया गया है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: भावना का केस मैं सुप्रीम कोर्ट में लड़ूंगा
टाइम्स नाउ नवभारत की पत्रकार भावना किशोर के साथ वीडियो जनर्लिस्ट मृत्युंजय कुमार और ड्राइवर परमिंदर को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक सार्वजनिक कार्यक्रम को कवर करने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: भावना किशोर के साथ पूरा देश
टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर भावना किशोर की गिरफ्तारी को पंजाब पुलिस और आप सरकार सवालों के घेरे में है। पुलिस की कार्रवाई पर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में देश भर के वरिष्ठ पत्रकारों ने इस गिरफ्तारी की निंदा की है और भावना किशोर को रिहा करने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस की सरकार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले ही कांग्रेस का दावा है कि पार्टी 140 सीट जीतने जा रही है। यही नहीं सीएम पद के लिए किसी तरह का मतभेद नहीं है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: रिपोर्टर की गिरफ्तारी पर सवाल
नविका कुमार ने कहा कि सच्चाई उजागर करना हमारा धर्म है। आज इसी धर्म के बदले हमारी बेटी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ऑपरेशन शीशमहल को टाइम्स नाउ नवभारत ने निडरता से उठाया और सच्चाई दिखाई। यही हमारा धर्म है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: कांग्रेस का बड़ा आरोप
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक ऑडियो क्लिप जारी किया है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: राजौरी में एनकाउंटर
राजौरी टेरर अटैक के पीछे लश्कर ए तैयबा के होने की संभावना जताई जा रही है। कंडी के जंगली इलाके में आतंकियों की धरपकड़ की कोशिश तेज हो गई है। इस बीच सज्जाद जट्ट या सज्जाद लंगडा का नाम सामने आ रहा है जिसका संबंध लश्कर से है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: पाकिस्तान पहुंच बिलावल भड़के
कूटनीति के कच्चे खिलाड़ी निकले बिलावल, इस्लामाबाद पहुंच भारत को सुनाई खरीखोटी पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: जम्मू-कश्मीर में एक आतंकी ढेर
राजौरी के बाद बारामूला में भी मुठभेड़, एक आतंकी मारा गया पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक
चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लंदन पहुंच चुके हैं।आज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: नरेंद्र मोदी का रोड शो
पीएम नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में मेगा रोड शो करने वाले हैं। इस पर रोक लगाने की अर्जी को कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।आज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: हुबली में सोनिया गांधी
हुबली में चुनाव प्रचार के जरिए सोनिया गांधी चुनावी प्रचार का आगाज करेंगी।आज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: कर्नाटक में सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं।आज की ताजा खबर 6 मई 2023 LIVE: जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़
बारामूला के करहामा कुंजर इलाके में मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बल मोर्चे पर जुटे हैंअब मनमाने तरीके से नहीं कटेंगे वोटर्स के नाम! EC ने बदले फॉर्म-7 के नियम, जानें एक वोटर कितने आवेदन दे सकेगा?
CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, चुनाव रद्द करने की मांग... राष्ट्रपति को सौंपे विपक्ष के ज्ञापन में और क्या-क्या?
VIDEO: 'एक नई उम्मीद जगी...', सेंट्रल हॉल में राहुल गांधी ने नेहरू को किया याद; पढ़कर सुनाया ऐतिहासिक भाषण
'लोकतंत्र में अधिकारों की रक्षा जरूरी, आत्मविश्वास वाली सत्ता असहमति का करती है सम्मान', थरूर का मोदी सरकार पर तंज
'देश में लग चुका है अघोषित आपातकाल', प्रोटेस्ट से पहले CJP का आरोप- Gen Z से डरी केंद्र सरकार
© 2026 Times Horizon Private Limited
