देश

Release Bhawana Kishore: भावना का केस मैं सुप्रीम कोर्ट में लड़ूंगा- बोले पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 6, 2023, 05:39 PM IST

Release Bhawana Kishore: टाइम्स नाउ नवभारत की पत्रकार भावना किशोर के साथ वीडियो जनर्लिस्ट मृत्युंजय कुमार और ड्राइवर परमिंदर को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक सार्वजनिक कार्यक्रम को कवर करने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

Release Bhawana Kishore: टाइम्स नाउ नवभारत की पत्रकार भावना किशोर की गिरफ्तारी पर पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने सवाल उठाते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में वो भावना का केस लड़ेंगे। भावना को पंजाब पुलिस ने वीडियो जनर्लिस्ट मृत्युंजय कुमार और ड्राइवर परमिंदर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भावना के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

क्या कहा पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने

इस गिरफ्तारी को लेकर भावना को जहां पूरे देश से सपोर्ट मिल रहा है, वहीं आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार और राज्य पुलिस सवालों के घेरे में है। पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने इस मामले पर कहा कि साफ जाहिर है कि सारी कहानी मनगढ़ंत है। उन्होंने कहा- "मेरे को ये समझ में नहीं आ रहा कि अगर एक रिपोर्टर गाड़ी में बैठी हुई थी और किसी से टक्कर होती है, तो रिपोर्ट और जिसको चोट लगी वो एक दूसरे को जानते नहीं है, एक दूसरे के नाम नहीं जानते, तो ये बिलकुल मनगढ़ंत कहानी है कि उसने निकलकर गालियां देनी शुरू कर दी, एससी-एसटी एक्ट वाली, ये विश्वास करने योग्य नहीं है।"

लड़ेंगे भावना का केस

पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि उनकी राय है कि तुरंत हाईकोर्ट जाइए, रिमांड के ऑर्डर को लेकर, मांग करें कि इनको रिहा किया जाए। और अगर वो नहीं होता है तो आप सोमवार को सुप्रीम कोर्ट आइए, मैं सुप्रीम कोर्ट में रहूंगा और हम इसको सुप्रीम कोर्ट में मेंशन करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article