देश

'TIMESNOW Navbharat' की महिला रिपोर्टर भावना किशोर पर बोलीं Chief Editor Navika Kumar- 'सच्चाई दिखाना हमारा धर्म'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2023, 01:24 PM IST

Operation Sheesh Mahal: नाविका कुमार ने कहा कि सच्चाई उजागर करना हमारा धर्म है। आज इसी धर्म के बदले हमारी बेटी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ऑपरेशन शीशमहल को टाइम्स नाउ नवभारत ने निडरता से उठाया और सच्चाई दिखाई। यही हमारा धर्म है।

Operation Sheesh Mahal: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ऑपरेशन शीशमहल में हुए खुलासे के बाद टाइम्स नाऊ नवभारत की महिला पत्रकार भावना किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी शुक्रवार को लुधियाना से पंजाब पुलिस द्वारा की गई। भावना किशोर के साथ हमारे पत्रकार साथी मृत्युंजय कुमार, परमिंदर को भी गिरफ्तार किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत के तीनों रिपोर्टरों की गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद भी उनके बारे में पंजाब पुलिस द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है और न ही यह बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीनों पत्रकारों को किन धाराओं में गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस गिरफ्तारी के बाद टाइम्स नाउ नवभारत की Editor in Chief Navika Kumar ने कहा है कि सच्चाई दिखाना हमारा धर्म है और आम आदमी पार्टी की इन हरकतों से ऑपरेशन शीशमहल रुकने वाला नहीं है।

घने बादलों में सच को छुपाया जा रहा

नाविका कुमार ने कहा है कि मैं तीन दशकों से पत्रकारिता कर रही हूं। सच्चाई उजागर करना हमारा धर्म है। आज इसी धर्म के बदले हमारी बेटी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ऑपरेशन शीशमहल को टाइम्स नाउ नवभारत ने निडरता से उठाया और सच्चाई दिखाई। यही हमारा धर्म है। आज घने बादल हम पर लगे हुए हैं। सच घने बादलों में छुपाया जा रहा है, लेकिन ये बादल छंटेंगे। न हम डरेंगे न पीछे हटेंगे। हम कुछ परेशान हैं, लेकिन पराजित नहीं किए जा सकते। भावना किशोर, मृत्युंजय कुमार, परमिंदर हमारी पूरी टीम को गलत धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों एक रैली कवर करने गए थे, पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को कवर करने गए थे। इवेंट का आमंत्रण आम आदमी पार्टी ने खुद भेजा था।

भावना किशोर के साथ पूरा न्यूजरूम खड़ा

नाविका कुमार ने कहा, अगर एक रिपोर्टर पब्लिक रैली नहीं कवर कर सकता, सवाल नहीं पूछ सकता, उस पर कई ऐसी धाराएं लगाई जाएं कि उसे डराने की कोशिश की जाए, तो क्या हम महान भारत में रह रहे हैं। भावना किशोर के साथ हर व्यक्ति न्यूज रूम में खड़ा है। कौन सी धाराएं लगाई गइ हैं, यह कानून देखेगा। हम पीछे नहीं हटेंगे, ऑपरेशन शीशमहल जारी रहेगा। दर्शकों तक सच पहुंचता रहेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article