देश

क्या सच में अतीक अहमद के जनाजे में शामिल होने आई थी शाइस्ता परवीन !असद के दोस्त का बड़ा खुलासा-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated May 6, 2023, 07:10 PM IST

Mafia Atique Ahmed Wife Shaista Parveen News:आखिर क्या हुआ जो वो अतीक के जनाजे में शामिल नहीं हो पाई? गौर हो कि उमेश पाल हत्याकांड के मामले में फरार चल रही अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को गिरफ्त में लेने की कोशिश कर रही है हालांकि, शाइस्ता परवीन के भेष बदलकर प्रयागराज में ही रहने का खुलासा हुआ है।

Mafia Atique Ahmed Wife Shaista Parveen:माफिया अतीक अहमद ( Mafia Atique Ahmed) की हत्या के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) अतीज के जनाजे में शामिल होना चाहती थी और उसने जनाजे में शामिल होने के लिए प्लान भी बनाया था।

शाइस्ता अतीक को दफनाए जाने के दौरान कब्रिस्तान आई थी

कहा जा रहा है कि शाइस्ता अतीक अहमद को दफनाए जाने के दौरान कसारी मसारी कब्रिस्तान आई थी। असद के दोस्त ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। बताते हैं कि 13 अप्रैल को बेटे असद अहमद और फिर 15 अप्रैल को पति अतीक अहमद एवं देवर अशरफ की मौत के बाद वह टूटने लगी थी। पति और देवर को देखने कसारी- मसारी कब्रिस्तान तक पहुंच गई थी।

उसने भेष बदल लिया था ताकि पुलिस की निगाह से बच सके

खास बात ये कि कहते हैं कि इस दौरान पुलिस की नजरों से बचने के लिए उसने भेष बदल लिया था ताकि पुलिस की निगाह से बच सके।

असद के दोस्त ने बताया है कि 15 अप्रैल को अतीक-अशरफ की हत्या के अगले दिन फरार चल रही शाइस्ता खुल्दाबाद स्थित उसके घर पहुंची थी। उसके साथ उमेश पाल हत्याकांड में शामिल इनामी साबिर भी था।

भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी पर इरादा बदल दिया

दोनों हुलिया व वेश बदलकर अतीक व अशरफ के जनाजे में शामिल होने के लिए कसारी -मसारी स्थित कब्रिस्तान भी जाने वाले थे। मगर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी और जबर्दस्त चेकिंग की खबर मिलने पर दोनों ने इरादा बदल दिया और इसके बाद रात भर दोनों वहीं रुके और अगले दिन अल सुबह ही घर छोड़कर कहीं चले गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article