इलेक्शन

Karnataka Election:'खड़गे की हत्या की साजिश' मामला: बोले कर्नाटक सीएम बोम्मई- कराई जाएगी जांच

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 6, 2023, 11:29 PM IST

Karnataka Election:​ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या की कथित साजिश से संबंधित ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। बोम्मई ने यहां पत्रकारों कहा- "मैं ऑडियो के बारे में नहीं जानता। इसकी जांच की जाएगी।

Image

खड़गे को जान से मारने की साजिश मामले की होगी जांच

Photo : Twitter

Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या की साजिश की खबर ने सबको चौंका दिया है। कांग्रेस इसके लिए बीजेपी पर हमला बोल रही है। वहीं बीजेपी का कहना है कि इस मामले की जांच की जाएगी।

सीएम ने क्या कहा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या की कथित साजिश से संबंधित ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। बोम्मई ने यहां पत्रकारों कहा- "मैं ऑडियो के बारे में नहीं जानता। इसकी जांच की जाएगी। हम इसे गंभीरता से लेंगे और इसकी जांच कराएंगे।"

कांग्रेस ने क्या कहा

कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उम्मीदवार पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। सुरजेवाला ने कलबुर्गी जिले की चित्तपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौड़ की एक कथित ऑडियो क्लिप भी साझा की, जिसमें वह कन्नड़ में कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वह ‘खड़गे, उनकी पत्नी और बच्चों’ का सफाया कर देंगे।

राठौड़ ने क्या कहा

हालांकि, राठौड़ ने सुरजेवाला द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा- "यह सब झूठ है। वे कोई फर्जी ऑडियो क्लिप चला रहे हैं। कांग्रेस हार के डर से बेबुनियाद आरोप लगा रही है।"

जोरदार टक्कर

कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने है। इसके लिए मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला माना जा रहा है। जेडीएस इस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में लगी हुई है। बीजेपी की ओर से पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने प्रचार का जिम्मा संभाल रखा है तो वहीं कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, खड़गे, सोनिया गांधी प्रचार करने में जुटे हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article