देश

Paramjit Singh Panjwar: पाकिस्तान में खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवार की हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2023, 06:33 PM IST

Paramjit Singh Panjwar Killed:पाकिस्तान में रहकर खालिस्तान समर्थित गतिविधियों को अंजाम देने वाले खालिस्तान कमांडो फोर्स के सरगना परमजीत सिंह पंजवार को अब मार दिया गया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

मोस्ट वांटेंड आतंकवादी और खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ-पंजवार समूह) के प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार की शनिवार को पाकिस्तान के लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी सूत्रों ने यह जानकारी दी, सूत्रों ने बताया कि परमजीत की लाहौर स्थित उसके आवास के पास मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी।

पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला 63 साल का पंजवार मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी में लिप्त था और उसे जुलाई 2020 में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत एक आतंकवादी घोषित किया गया था।

वह 1986 में केसीएफ में शामिल हुआ था बाद में वह इस संगठन का प्रमुख बन गया और पाकिस्तान चला गया। केसीएफ को यूएपीए के तहत एक आतंकवादी संगठन सूचीबद्ध किया गया था। परमजीत सिंह पंजवार खालिस्तान कमांडो फोर्स का सरगना था, जो कि एक आतंकी संगठन है 90 के दशक से ही पंजवार पाकिस्तान में शरण लिए हुए था।

परमजीत सिंह पंजवार का जन्म 21 अप्रैल 1960 को पंजाब में तरनतारन जिले के पंजवार गांव में रहने वाले कश्मीर सिंह के घर हुआ था, गृह मंत्रालय ने साल 2020 में 9 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी जिसमें परमजीत सिंह पंजवार का नाम भी शामिल था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article