देश

Release Bhawana Kishore: भावना किशोर के साथ पूरा देश, मुंबई से लेकर चंडीगढ़ तक के प्रेस क्लब से मिला समर्थन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 6, 2023, 05:00 PM IST

Release Bhawana Kishore: टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर भावना किशोर की गिरफ्तारी को पंजाब पुलिस और आप सरकार सवालों के घेरे में है। पुलिस की कार्रवाई पर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में देश भर के वरिष्ठ पत्रकारों ने इस गिरफ्तारी की निंदा की है और भावना किशोर को रिहा करने की मांग की है।

Release Bhawana Kishore: टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर भावना किशोर की गिरफ्तारी पर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार चौतरफा आलोचना झेल रही है। भावना किशोर को देशभर से समर्थन मिल रहा है। मुंबई से लेकर चंडीगढ़ तक के पत्रकार भावना के सपोर्ट में खड़े हो चुके हैं।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भावना किशोर की गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध जताया है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने इस घटना पर निंदा जताते हुए मांग की है कि पंजाब पुलिस द्वारा भावना के खिलाफ लगाए गए झूठे और असंतुलित आरोपों को तत्काल वापस लिया जाए और इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री हस्तक्षेप करें।

मुंबई प्रेस क्लब

भावना किशोर के समर्थन में मुंबई प्रेस क्लब भी उतर गया है। मुंबई प्रेस क्लब ने भावना की गिरफ्तारी पर विरोध जताते हुए अपना बयान जारी किया है। मुंबई प्रेस क्लब ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते भावना किशोर को रिहा करने की मांग उठाई है।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब

चंडीगढ़ प्रेस क्लब ने भी भावना किशोर के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की है। चंडीगढ़ प्रेस क्लब ने एक बयान जारी करते हुए भावना किशोर की गिरफ्तारी की निंदा की है। चंडीगढ़ प्रेस क्लब ने कहा है कि वो इस मामले को पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाएंगा।

वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन

भावना किशोर की गिरफ्तारी पर अब इसके विरोध में देश के कई जाने-माने पत्रकार खुलकर आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने लिखा है कि वे भावना किशोर की गिरफ्तारी का विरोध में हैं। वहीं डीडी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने लिखा है कि SC के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी ने भी लिखा है कि ये लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ हैं। इनके अलावा भी कई पत्रकारों ने गिरफ्तारी का विरोध किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article