देश

Verdict on Mukhart Anasri: अफजाल के बाद अब मुख्तार अंसारी का नंबर, कपिल देव मर्डर मामले में इस तारीख को 'फैसला'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 6, 2023, 09:52 PM IST

Mukhart Anasri Latest News:गैंगस्टर से नेता बने माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ हत्या के प्रयास और गैंगस्टर के मामले में 17 और 20 मई को फैसला आएगा।

Image

एमपी-एमएलए कोर्ट में ये मामला चल रहा है

कपिल देव सिंह हत्याकांड में कोर्ट द्वारा फैसले की तारीख 20 मई को तय की गई है वहीं मुख्तार अंसारी पर मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में हुए हत्या के प्रयास में दर्ज मामले में भी 17 मई को फैसला सुनाया जाएगा गौरतलब है हाल ही में 29 अप्रैल को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने कृष्णानंद राय की हत्या मामले में मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा और पांच लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया है।

वहीं, इस मामले में मुख्तार के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी को 4 साल की सजा हुई थी, जिसके बाद उसकी सांसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी। गौर हो कि करंडा के सबुआ निवासी कपिल देव सिंह हत्याकांड (Kapildev Singh Murder) और मुहम्मदाबाद के मीर हसन की हत्या की कोशिश के मामले में मुख्तार अंसारी आरोपित है।

गौर हो कि एमपी-एमएलए कोर्ट में ये मामला चल रहा है पिछली तारीख को आरोपित की तरफ से लिखित बहस प्रस्तुत की गई, केस की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसले के लिए 17 मई की तिथि मुकर्रर की है वहीं करंडा थाने में दर्ज गैंगस्टर के मामले में भी फैसले के लिए कोर्ट ने 20 मई की तिथि नियत की है।

मुख्तार अंसारी का करीबी सहायक गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के एक करीबी सहायक हरविंदर सिंह उर्फ जुगनू वाला को गिरफ्तार किया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने यह जानकारी दी।हरविंदर सिंह वांछित अपराधी है और उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा कर रखी थी।पुलिस ने बताया कि उसे पंजाब पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्य बल के एक दल ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल तथा छह कारतूस बरामद किए गए हैं।

यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा था

यादव ने ट्वीट किया, 'एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एजीटीएफ ने मुख्तार अंसारी के करीबी सहायक हरविंदर उर्फ जुगनू वाला को गिरफ्तार किया है। वह हत्या, हत्या का प्रयास, वसूली समेत कई आपराधिक मामलों में शामिल है।' उन्होंने कहा, 'वह एक वांछित अपराधी है और उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। उसके पास से एक पिस्तौल, छह कारतूस, विदेशी मुद्रा और एक कार बरामद हुई है, प्राथमिकी दर्ज की गयी है और मामले की जांच की जा रही है।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article