Delhi YoutH Murder: दिल्ली में कत्ल की एक घटना सामने आई है, बताया जा रहा है कि दिल्ली के कालकाजी इलाके में बंद पड़े एक हुक्का बार में कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद एक युवक को गोली मार दी, सिर में गोली लगते ही वो युवक जमीन पर ढेर हो गया जिसके बाद सड़क पर काफी हंगामा हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची वहीं पीड़ित का परिवार और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए, मारे गए युवक की उम्र 17 साल बताई जा रही है। गोली चलाने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक शनिवार की दोपहर किसी ने पीसीआर कॉल की और कहा की सात-आठ लड़कों ने कर एक लड़के को गोली मार दी है
जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
किशोरों द्वारा गोली चलाने की सूचना मिली
पुलिस ने कहा, 'कालकाजी पुलिस स्टेशन में दोपहर 3.15 बजे 7-8 किशोरों द्वारा गोली चलाने की सूचना मिली। एसएचओ और एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक हुक्का बार चल रहा था, जिसे इस साल 1 अप्रैल को बंद कर दिया गया था।' पुलिस के मुताबिक, स्थानीय पूछताछ में पता चला है कि घायलों को एम्स ट्रामा ले जाया गया था, जहां स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुणाल को सिर में गोली लगने के कारण मृत लाया गया था।
पुलिस ने एक आरोपी नाबालिग की पहचान कर ली है
राहुल नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी पैर में तेज चोट के साथ लाया गया था। पुलिस ने बताया कि स्थानीय और तकनीकी जांच में घटना में स्थानीय बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने एक आरोपी नाबालिग की पहचान कर ली है, मामले में आगे की जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
