LIVE

ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 31 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Times Now Navbharat DigitalUpdated Jun 1, 2023, 00:05 IST
Follow on Google News
ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 31 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 31 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 31 मई 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 31 मई (बुधवार) की खबरें और प्रमुख समाचार :

JUN 01, 2023 00:06 IST

चौथी तिमाही में 6.1% की दर से बढ़ी जीडीपी

देश की आर्थिक वृद्धि दर (Economic Growth Rate) बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 6.1 प्रतिशत रही है। इसके साथ, पूरे वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पढें पूरी खबर
MAY 31, 2023 19:44 IST

खालिस्‍तान समर्थकों ने Rahul Gandhi का किया बॉयकॉट ?

भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने इस घटना की एक क्लिप ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, '1984 के सिख नरसंहार (कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए) के लिए अमेरिका में राहुल गांधी के सामने नारेबाजी हुई। पढ़ें पूरी खबर
MAY 31, 2023 16:47 IST

विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना को मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया, अभी देश में 1450 लाख टर्न खाद्यान्न के भंडारण की क्षमता है। इसके अतिरिक्त 700 लाख टन भंडारण की क्षमता सहकारिता क्षेत्र में शुरू होगी। इस पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह योजना पहले 10 जिलों में शुरू होगी, पढ़ें पूरी खबर
MAY 31, 2023 16:46 IST

मां श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा मामले में अहम फैसला

Maa Shringar Gauri Case Varanasi: वाराणसी के ज्ञानवापी मामले से जुड़े एक केस मां श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा के अधिकार मामले में बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट सुनवाई के बाद अपना आदेश सुनाया है, पढे़ं पूरी खबर
MAY 31, 2023 16:21 IST

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने कहा कि मुझपर लगाए सभी आरोप झूठ, मेरे खिलाफ सबूत मिले तो फांसी दे दो। आरोप लगाने वाले इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, पढ़ें पूरी खब
MAY 31, 2023 09:59 IST

नौ साल में 23 गुना बढ़ गया रक्षा निर्यात

मेक इन इंडिया' का मिशन का असर हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। खासतौर से रक्षा क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ा योगदान दिया है। इसका असर यह हुआ है कि बीते नौ वर्षों रक्षा उत्पादन में भारी इजाफा हुआ है और रक्षा आयात में कमी आई है। सरकार ने बताया है कि 2013 और 2022-23 के बीच रक्षा निर्यात 23 गुना बढ़ गया है। खास बात यह है कि यह रक्षा निर्यात अब तक के सर्वाधिक स्तर करीब 16,000 करोड़ रुपए पर जा पहुंचा है।पूरी खबर पढ़ें
MAY 31, 2023 09:59 IST

सैन फ्रांसिस्को से राहुल का तंज

कांग्रेस के पूर्व चीफ राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि मोदी को लगता है कि वह सब कुछ जानते हैं। वह भगवान को भी ज्ञान दे सकते हैं, जिसके बाद ईश्वर भी सोचेगा कि उसने क्या बना दिया! पूरी खबर पढ़ें
MAY 31, 2023 07:52 IST

मलेशिया ने जब्त किया PIA का विमान

पाकिस्तान की माली हालत किसी से छिपी नहीं है। आर्थिक रूप से बदहाल एवं टूट चुके इस देश के पास अब इतने पैसे भी नहीं बचे हैं कि वह अपने विमानों के परिचालन के लिए देशों को बकाए का भुगतान कर सके। बकाए पैसे का भुगतान नहीं कर पाने पर मलेशिया ने उसके एक विमान को जब्त कर लिया है। ARY न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान ने यह विमान मलेशिया से लीज पर लिया था लेकिन करार के मुताबिक पाकिस्तान इस देश को भुगतान नहीं कर रहा था। पूरी खबर पढ़ें
MAY 31, 2023 07:51 IST

अमेरिका पहुंचे राहुल, जानें क्या है कार्यक्रम

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी 10 दिनों की अमेरिका यात्रा पर मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। इन 10 दिनों में वह तीन शहरों सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क में कार्यक्रमों में शरीक होंगे। सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका स्वागत इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने किया। इस यात्रा पर रवाना होने से पहले राहुल को आव्रजन मंजूरी के लिए हवाई अड्डे पर दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। राहुल के कतार में इंतजार करने के दौरान उसी उड़ान में उनके साथ यात्रा कर रहे कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली। पूरी खबर पढ़ें
MAY 31, 2023 07:50 IST

जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

देश भर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कहीं गर्मी से लोग बेहाल है तो कहीं बारिश ने इससे राहत दिला दी है। भीषण गर्मी पड़ने वाले महीने में दिल्ली-एनसीआर समेत कुछ राज्यों में मौसम बेहद कूल है क्योंकि यहां कुछ दिनों से रोज बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार की तरह बुधवार को भी बारिश हुई। सुबह-सुबह कुछ इलाकों में बारिश होने से यहां का मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि पूरी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश का अनुमान लगाया है। पूरी खबर पढ़ें
MAY 31, 2023 06:23 IST

जींद: हरियाणा के मंत्री के काफिले की कार से टकरायी बस

जींद में मंगलवार को एक बस की हरियाणा के मंत्री बनवारी लाल के काफिले की एक पायलट कार से टक्कर हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के किला जफरगढ़ और बुढ़ा खेड़ा के बीच हुई इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आयी है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस के अनुसार, बनवारी लाल का काफिला राजमार्ग 152डी पर जा रहा था तभी यह टक्कर हुई जिससे कार का अगला शीशा टूट गया। पुलिस ने बताया कि यह राजस्थान की एक निजी बस थी।
MAY 31, 2023 06:23 IST

राजनीतिक वर्ग मीडिया में आलोचना को लेकर असहिष्णु हो गया है : थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि राजनीतिक वर्ग मीडिया में अपनी आलोचना को लेकर असहिष्णु हो गया है और दोनों के बीच संबंधों के स्तर में धीरे-धीरे गिरावट आयी है। तीन बार के सांसद और लोकमत मीडिया समूह के संपादकीय मंडल के अध्यक्ष विजय दर्डा की किताब ‘रिंगसाइड : अप, क्लोज एंड पर्सनल ऑन इंडिया एंड बियॉन्ड’ के विमोचन पर थरूर ने यह भी कहा कि मीडिया को भी ‘खुद को आईना दिखाना’चाहिए।
MAY 31, 2023 06:23 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन की ओर से यह जानकारी दी गयी है। बहरहाल, बैठक के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। राष्ट्रपति भवन ने दोनों नेताओं की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।’
MAY 31, 2023 06:22 IST

अमेरिका की यात्रा पर सैन फ्रांसिस्को पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे। इस दौरान वह भारतीय समुदाय के लोगों और अमेरिकी सांसदों से मुलाकात करेंगे। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि हवाई अड्डे पर राहुल गांधी का स्वागत इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और संगठन के अन्य सदस्यों ने किया। राहुल को आव्रजन मंजूरी के लिए हवाई अड्डे पर दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। राहुल गांधी के कतार में इंतजार करने के दौरान उसी उड़ान में उनके साथ यात्रा कर रहे कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली।
MAY 31, 2023 06:22 IST

हरिद्वार में 20 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गंगा दशहरा के पर्व पर मंगलवार को यहां करीब 20 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा दशहरा पर स्नान के लिए सोमवार देर शाम से ही श्रद्धालुओं का यहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंगलवार सुबह से ही मुख्य स्नान घाट ‘हर की पौड़ी’ पर श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जुटने लगे थे और दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब बढ़ता रहा।पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, देर शाम तक हर की पौड़ी समेत बिभिन्न घाटों पर करीब 20 लाख श्रद्धांलु गंगा स्नान कर चुके थे। देर शाम होने वाली गंगा आरती मे भी भारी भीड़ मौजूद थी।