
आज की ताजा खबर 31 अगस्त 2023: अडाणी का नाम ले राहुल ने फिर छेड़ा संग्राम! अमृत काल के बीच बुलाया गया संसद का विशेष सत्र
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar) हिंदी न्यूज़ लाइव 31 अगस्त की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: भारतीय कारोबारी गौतम अडाणी का नाम लेकर कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने फिर से सियासी संग्राम छेड़ा है। उन्होंने पूछा है कि देश से बाहर गया पैसा किसका है...क्या यह रकम अडाणी की है? आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मसले पर चुप क्यों हैं? ‘संसद का विशेष सत्र’ 18 से 22 सितंबर, 2023 को बुलाया गया है। अमृत काल के बीच नए संसद भवन में होने वाले इस सेशन में पांच बैठकें होंगी। बृहस्पतिवार (31 अगस्त, 2023) को यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी। 26 विपक्षी दलों का गठबंधन 'INDIA' की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि NDIA गठबंधन का उद्देश्य देश के संविधान को मजबूत बनाना है, हम जाति, लिंग या क्षेत्र के आधार पर लोगों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहते। मुंबई में होने वाली बैठक ऐतिहासिक होगी, इस बैठक में कई बड़े फैसले होंगे।
'INDIA' Mumbai Meet LIVE Updates