दुनिया

Johannesburg Fire: साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक 5 मंजिला इमारत में आग, 73 लोगों की मौत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 31, 2023, 06:12 PM IST

Johannesburg fire news: साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक 5 मंजिला इमारत में आग लगने से अब तक 73 लोगों की मौत हो गई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर जोहान्सबर्ग में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई वहीं 43 अन्य झुलस गए हैं, यह स्पष्ट नहीं है कि पांच मंजिला इमारत में आग किस वजह से लगी, बताते हैं कि 5 मंजिला इमारत में 200 बेघर लोग रह रहे थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जोहान्सबर्ग प्रशासन ने बताया कि अग्निशमन विभाग को रात लगभग डेल्वर्स एंड अल्बर्ट्स मार्ग के कोने पर स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी जिसपर कार्यवाही की गई।

प्रशासन के अधिकारी मुलौदजी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, '63 शव बरामद किए गए हैं और 43 अन्य झुलस गए हैं…अभी भी खोज और बचाव अभियान जारी है।'मुलौदज़ी द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इमारत की जली हुई खिड़कियां और बाहर खड़े अग्निशमन ट्रक और एम्बुलेंस दिखाई देती हैं। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।

सभी लोगों को बिल्डिंग से दूर रहने की सलाह दी गई है

सुरक्षाकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। सभी लोगों को बिल्डिंग से दूर रहने की सलाह दी गई है, अधिकारियों ने कहा कि आग को काफी हद तक बुझा दिया गया है वहीं आग में झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article