देश

PM मोदी को हतप्रभ कर गया चंद्रायन-3, आदित्य एल-1 पर बच्चियों का ज्ञान, Watch Video

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2023, 10:18 AM IST

Narendra Modi News : पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बच्चों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान बच्चों ने ‘चंद्रयान-3’ मिशन की हाल की सफलता पर अपनी सकारात्मक भावनाएं साझा कीं और आगामी ‘आदित्य एल-1’ मिशन के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया। बातचीत के दौरान बच्चों ने कविताएं भी सुनाईं और गाने भी गाए।

Image

राखी बांधने आई नन्ही बच्ची से बातचीत करते पीएम मोदी।

Narendra Modi News : रक्षाबंधन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को देश भर से आईं नन्हीं बच्चियों से मुलाकात की। नन्हीं बच्चियों ने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखीं बांधी। प्रधानमंत्री आवास पर आई बच्चियों एवं पीएम के बीच गजब की केमेस्ट्री देखने को मिली। पीएम को अपने बीच पाकर देश की बेटियां काफी खुश थीं। उनके और पीएम के बीच ढेर सारी बातें हुईं। कुछ बच्चियों ने पीएम को कविताएं सुनाईं और कुछ ने भारत के चंद्रयान-3 मिशन से लेकर सूर्य मिशन आदित्य एल-1 के बारे में अपनी जानकारी साझा की।

बच्चियों का जवाब सुनकर गदगद हुए पीएम

बच्चियों की जागरूकता एवं उनकी जानकारी देखकर प्रधानमंत्री भी गदगद हुए। उन्होंने चंद्रयान-3 से लेकर आदित्य एल-1 के बारे में बच्चियों से पूछा। पीएम के सवालों का जवाब भी बच्चियों ने बखूबी दिया। पीएम ने बच्चों के बीच स्वदेशी की भावना मजबूत की और उन्हें आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। बच्चियों के साथ अपनी इस मुलाकात एवं बातचीत का वीडियो पीएम ने गुरुवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया।

देशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने बुधवार को लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का यह पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव तथा सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे।’

बच्चियों ने कविताएं सुनाई

पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बच्चों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान बच्चों ने ‘चंद्रयान-3’ मिशन की हाल की सफलता पर अपनी सकारात्मक भावनाएं साझा कीं और आगामी ‘आदित्य एल-1’ मिशन के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया। बातचीत के दौरान बच्चों ने कविताएं भी सुनाईं और गाने भी गाए। प्रधानमंत्री ने उनकी अभिव्यक्ति से प्रभावित होकर उन्हें जनता के लाभ के लिए सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर कविताएं लिखने के लिए प्रोत्साहित किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?