Aaj Ka Panchang, 31 Panchang 2023 (Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2023): आज यानि 31 अगस्त को श्रावण मास की पूर्णिमा सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। ऐसे में इस दिन लोग रक्षा बंधन (Raksha Bandhan Ka Shubh Muhurat) का त्योहार मनाएंगे। भाई-बहन के अनमोल रिश्ते का प्रतीक ये त्योहार हर साल सावन के अंतिम दिन मनाया जाता है। रक्षा बंधन पर भाई को राखी बांधने (Aaj Rakhi Bandhne Ka Muhurt) के लिए अपराह्न समय (दोपहर के बाद का समय) ज्यादा शुभ माना जाता है। लेकिन राखी पूर्णिमा (Aaj Rakhi Kab Bandhe) तो 31 अगस्त की सुबह ही खत्म हो जा रही है तो ऐसे में जानें इस दिन राखी बंधन (Aaj Rakhi Kitne Baje Tak Hai) मनाने का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त।
रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त 2023 (Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2023)
रक्षा बंधन पर्व श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है जो 31 अगस्त की सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। इसलिए राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 07:05 बजे तक का है। लेकिन ज्योतिष जानकारों की मानें तो इसके बाद भी बहनें भाईयों को राखी बांधी सकेंगी। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जब सूर्योदय के समय किसी त्योहार की तिथि मौजूद होती है तो वो पूरे दिन मान्य रहती है। इसलिए 31 अगस्त को आप दिन में कभी भी राखी बांध सकेंगे। लेकिन राहुकाल में राखी बांधने से बचना होगा। 31 अगस्त को राहुकाल दोपहर 01:57 से 03:33 तक रहेगा।
राखी बांधने का मंत्र (Rakhi Bandhne Ka Mantra)
येन बद्धो बलि राजा,दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि रक्षे माचल माचल:।।
31 अगस्त 2023 के शुभ मुहूर्त (31 August 2023 Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त 04:29 AM से 05:13 AM
- प्रातः सन्ध्या 04:51 AM से 05:58 AM
- अभिजित मुहूर्त 11:56 AM से 12:47 PM
- विजय मुहूर्त 02:29 PM से 03:20 PM
- गोधूलि मुहूर्त 06:44 PM से 07:07 PM
- सायाह्न सन्ध्या 06:44 PM से 07:52 PM
- अमृत काल 11:27 AM से 12:51 PM
- निशिता मुहूर्त 11:59 PM से 12:44 AM, सितम्बर 01
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
आज श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि सुबह 07:05 तक रहेगी इसके बाद भाद्रपद महीने की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इस दिन योग सुकर्मा रहेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में तो सूर्य देव सिंह राशि में स्थित रहेंगे। आज के मुख्य त्योहार गायत्री जयंती, नारली पूर्णिमा, संस्कृत दिवस और श्रावण पूर्णिमा है।
