देश

राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के बीच में है झगड़ा, BJP लीडर के दावों पर क्या बोलीं मिसेज वाड्रा-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 3, 2023, 08:43 AM IST

Rahul Priyanka Gandhi Clash: क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच झगड़ा चल रहा है? भाजपा नेता अमित मालवीय ने ऐसा दावा किया है।

राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के के बीच में है झगड़ा ऐसा दावा भाजपा नेता अमित मालवीय ने किया है, क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, क्या पावर गेम को लेकर दोनों भाई-बहनों के बीच किसी तरह की तकरार चल रही है? अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह दावा किया कि कांग्रेस में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच घमासान छिड़ा है, अमित मालवीय के इस दावे पर प्रियंका गांधी ने अमित मालवीय को जो जवाब दिया है, वह दिलचस्प है।

भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया कि कांग्रेस में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच घमासान चल रहा है...

वहीं प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है-

बीजेपी वालों, महंगाई और बेरोजगारी के इस दौर में यही बकवास मुद्दा बचा है?

सॉरी….मगर आपके छोटे दिमाग का यह सपना कभी साकार नहीं होगा। मेरे भाई और मेरे बीच एक दूसरे के प्रति सिर्फ़ प्रेम, विश्वास, आदर और वफ़ादारी है और हमेशा के लिए रहेगी।

वैसे घबराओ मत, आपके झूठ, लूट और खोखले प्रचार के अहंकार को हम दोनों बहन-भाई - देश के करोड़ों बहन-भाईयों के साथ मिलकर तोड़ेंगे।

रक्षा बंधन की शुभकामनाएँ।

भाई-बहन के बीच प्रेम का उत्सव है, इसे सकारात्मक भाव से मनाइयेगा।

बेंगलुरु में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनकी बहन प्रियंका गांधी ने आज उनके हाथ पर 'राखी' बांधी और पार्टी रक्षा बंधन के मौके पर अपना 'गृह लक्ष्मी' वादा पूरा कर रही हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें