
ताजा खबर, 30 जुलाई 2023 : पाकिस्तान में सियासी दल के सम्मेलन में आत्मघाती धमाका, 44 की गई जान, यूपी में 14 IPS अफसरों के तबादले
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 30 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 30 जुलाई (रविवार) की बड़ी खबरें और प्रमुख समाचार: पाकिस्तान से एक बार फिर से बड़े बम धमाके की खबर सामने आई है, बताते हैं कि ये खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर में हुआ है, इस बम धमाके में 39 से भी ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं यूपी में 14 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए है, घुले सुशील चन्द्रभान को बरेली का नया एसएसपी बनाया गया है इसके अलावा रविवार को इंदौर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के चुनाव अभियान की बिगुल फूंक दी उधर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (INDIA) ने 21 सांसदों ने मणिपुर का दौरा किया। राहत शिविरों में पीड़ितों का हालचाल जाना वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी एक अगस्त को पुणे दौरे पर रहेंगे। कर्नाटक में एक दलित शिक्षिका को आंगनवाड़ी केंद्र में प्रवेश से रोकने का मामला सामने आया है। सूरत के लक्ष्मीपति मिल डीलर को देशभर से एक साथ 50 लाख तिरंगों का ऑर्डर मिला है, बेहद कम समय में एक साथ 50 लाख तिरंगे बनाने का यह ऑर्डर अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर माना जा रहा है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...