दुनिया

पाकिस्तानः सियासी दल के सम्मेलन में आत्मघाती धमाका, 44 की गई जान और 200 से ज्यादा घायल

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 30, 2023, 11:18 PM IST

Blast In Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सियासी दल के सम्मेलन में भीषण विस्फोट से 44 लोगों की मौत की खबर है वहीं हादसे में 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Image

खैबर पख्तूनख्वा में सियासी दल के सम्मेलन में भीषण विस्फोट से 39 लोगों की मौत की खबर है

पाकिस्तान से एक बार फिर से बड़े बम धमाके की खबर सामने आई है, बताते हैं कि ये खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर में हुआ है, इस बम धमाके में 44 से भी ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं इसके साथ इस बम धमाके की वजह से 200 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं, घटना में मृतक संख्या और बढ़ने का अनुमान है, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

बम ब्लास्ट के बाद वहां पर राहत और बचाव अभियान पुलिस और सुरक्षाबल चला रहे हैं, पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट सभा स्थल के अंदर हुआ है। हालांकि पुलिस ने अभी तक विस्फोट के कारण की पुष्टि नहीं की है।

जेयूआई-एफ खैबर पख्तूनख्वा के प्रवक्ता अब्दुल जलील खान ने जियो न्यूज को बताया कि विस्फोट शाम करीब चार बजे उस समय हुआ जब मौलाना लईक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान जेयूआई-एफ एमएनए मौलाना जमालुद्दीन और सीनेटर अब्दुल रशीद भी मौजूद थे।

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो न्यूज का एक कैमरामैन भी घायल

जेयूआईएफ के वरिष्ठ नेता हाफिज हमदुल्ला ने टीवी चैनल से बात करते हुए सरकार से घायलों के लिए आपातकालीन चिकित्सा उपाय सुनिश्चित करने की अपील की है, वहीं पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो न्यूज का एक कैमरामैन भी घायल हुआ है।

कहा जा रहा है कि यह एक सुसाइड अटैक था

'जियो न्यूज' ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह विस्फोट बाजौर के खार में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ, कहा जा रहा है कि यह एक सुसाइड अटैक था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article