LIVEताजा खबर : 30 अगस्त 2023 की बड़ी खबरें: G20 Summit: कांग्रेस नेता अधीर रंजन का निलंबन हुआ रद्द,आसमान में दिखा 'सुपर ब्लू मून' का अद्भुत नजारा

ताजा खबर : 30 अगस्त 2023 की बड़ी खबरें: G20 Summit: कांग्रेस नेता अधीर रंजन का निलंबन हुआ रद्द,आसमान में दिखा 'सुपर ब्लू मून' का अद्भुत नजारा
हिंदी न्यूज़ 30 अगस्त की बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं : कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का निलंबन रद्द हो गया है। लोकसभा सचिवालय ने एक सर्कुलर जारी कर चौधरी के निलंबन को रद्द करने की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख नजदीक आते-आते बिहार में इंडिया गठबंधन की रणनीति तैयार हो गई है। बताया जा रहा है कि गठबंधन दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार हो गया है।सूत्रों के मुताबिक, जदयू और आरजेडी दोनों 17 -17 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष जुटेंगे, लेकिन सभी की निगाहें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ थीं। उम्मीद थी कि वे इस जी-20 समिट के लिए भारत की यात्रा कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली।UP के Ghaziabad में वकील का मर्डरः चैंबर में घुस गोलियों से भूना, सामने आया VIDEO, इसरो ने कहा कि रोवर में लगे नेविगेशन कैमरे ने लैंडर विक्रम की तस्वीर खींची। अंतरिक्ष एजेंसी ने एक्स पर कहा, 'रोवर प्रज्ञान ने आज सुबह विक्रम लैंडर की तस्वीर ली।' रोवर में लगे नेविगेशन कैमरे की इस तस्वीर को 'इमेज ऑफ द मिशन' कहा गया है। वहीं जी-20 सम्मेलन के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार हो गई है
Indira Gandhi को बहू मेनका कोई जासूस लगती थीं ?
जनता की नजर में आने के लिए राजनीति में कई नेता आए-दिन ही विवादित बयान देते हुए नजर आते है। इसी कड़ी में अब BJP सांसद Varun Gandhi ने पीलीभीत में BJP के खिलाफ ही बयान दे डाला, साथ ही उन्होंने गांधी परिवार की तारीफ भी की,
पढें पूरी खबरसीनियर IPS नीना सिंह को CISF DG का अतिरिक्त चार्ज
DG CISF: राजस्थान कैडर की सीनियर IPS नीना सिंह को सीआईएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त चार्ज httभारतीय पुलिस सेवा की 1989 बैच की अधिकारी नीना सिंह को सीआईएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, क्योंकि बल के सेवारत प्रमुख शील वर्धन सिंह 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं,
पढ़ें पूरी खबरPAK vs NEP: पहले ही मैच में दिखा नंबर वन टीम का दबदबा
पाकिस्तान ने एशिया कप 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। मुल्तान में खेले गए पहले मुकाबले में उसने नेपाल की टीम को 238 रन के विशाल अंतर से पटखनी दी। बाबर आजम ने 151 और शादाब खान ने 4 विकेट झटके। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 342 रन बनाए थे,
पढ़ें पूरी खबर आसमान में दिखा 'सुपर ब्लू मून' का अद्भुत नजारा
30 अगस्त यानी बुधवार को सावन मास की पूर्णिमा तिथि है, अमूमन पूर्णिमा के दिन चांद सबसे ज्यादा चमकीला दिखता है, लेकिन इस बार का पूर्णिमा खास है इसकी वजह है कि देश के कई हिस्सों से सुपर ब्लू मून की तस्वीरें (Super Blue Moon Images) सामने आई हैं,
पढ़ें पूरी खबरकांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का निलंबन हुआ रद्द
लोकसभा की विशेषाधिकार समिति द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से अधीर का निलंबन रद्द करने की सिफारिश करने के बाद यह फैसला लिया गया है। लोकसभा सचिवालय ने एक सर्कुलर जारी कर चौधरी के निलंबन को रद्द करने की घोषणा कर दी है,
पढ़ें पूरी खबरकांग्रेस को नहीं भा रहा किसी अन्य पार्टी का संयोजक!
India Alliance की बैठक को लेकर बड़ी ख़बर है। सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि Mumbai बैठक में कोई संयोजक नहीं बनाया जाएगा, सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर बात होगी,
पढ़ें पूरी ख़बर'केमिकल और रेडियोलॉजिकल अटैक' से भी प्रूफ होगी G-20 समिट
G20 Summit: HAZMAT में ऐसे सेंसर लगे हैं जो किसी भी तरह के रेडियोलॉजिकल उत्सर्जन को महसूस कर सकते हैं। यह वाहन बड़ी दूरी से ही यह पहचान सकता है कि कहां पर कितनी मात्रा में कौन सा केमिकल लगा है और उससे क्या-क्या खतरा हो सकता है।
पढें पूरी खबरG20 Summit: भारत नहीं आएंगे लेकिन चीन जाएंगे पुतिन
G20 Summit in Delhi: उम्मीद थी कि वे इस जी-20 समिट के लिए भारत की यात्रा कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली। अब खबर है कि व्लादिमीर पुतिन भारत के बजाए चीन की यात्रा करेंगे। वह अक्टूबर में बीजिंग जा सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबरसीमा हैदर Vs मिथिलेश..पूरा मामला ही पलट गया?
मिर्जापुर से आए ये लोग सीमा और सचिन के समर्थन में महापंचायत करने वाले थे... हालांकि पुलिस ने इन्हें पंचायत की इजाजत नहीं दी लेकिन इन लोगों का कहना है कि जल्द ही सीमा सचिन के समर्थन में पंचायत करेंगे,
पढ़ें पूरी खबर केजरीवाल को लेकर AAP नेता का बड़ा दावा
I.N.D.I.A. गठबंधन से पीएम नरेंद्र मोदी के सामने विपक्ष प्रधानमंत्री के चेहरे के तौर पर किसे प्रोजेक्ट करेगा, ये बड़ा सवाल सामने आ रही है, AAP संयोजक केजरीवाल का भी नाम इस रेस में शामिल हो गया है,
पढें पूरी खबरसियासी अखाड़ा बना घोसी, अखिलेश सहित बड़े नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे
यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के लिए अग्निपरीक्षा बन गया है। यूपी की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी यहां भारतीय जनता पार्टी से सीधी टक्कर ले रही है,
पढें पूरी खबर 2024 चुनाव: बिहार में इंडिया गठबंधन की रणनीति तैयार
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख नजदीक आते-आते बिहार में इंडिया गठबंधन की रणनीति तैयार हो गई है। बताया जा रहा है कि गठबंधन दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, जदयू और आरजेडी दोनों 17 -17 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं,
पढें पूरी खबर बिहार में विपक्ष का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तैयार
2024 Election: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख नजदीक आते-आते बिहार में इंडिया गठबंधन की रणनीति तैयार हो गई है। बताया जा रहा है कि गठबंधन दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, जदयू और आरजेडी दोनों 17 -17 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। बाकी की 6 सीटों को कांग्रेस और अन्य सहयोगियों के लिए छोड़ा गया है। कांग्रेस को 4 सीटें मिल रही हैं, सीपीआई और सीपीआई एमएल को 1-1 सीट मिलेगी।
अधीर रंजन चौधरी के निलंबन को रद्द करने की सिफारिश का प्रस्ताव मंजूर
लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के निलंबन को रद्द करने की सिफारिश के प्रस्ताव को मंजूर किया। अशोभनीय आचरण को लेकर लोकसभा से सदस्य के तौर पर निलंबित किए गए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश हुए।
पुणे में रक्षाबंधन के दिन इलेक्ट्रिक दुकान में लगी आग, परिवार के चार सदस्यों की मौत
पुणे के पिंपरी-चिंचवड में रक्षा बंधन के दिन बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रिकल हार्डवेयर दुकान में आग लगने से दो नाबालिग बेटों सहित चार सदस्यीय परिवार की मौत हो गई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे चिखली इलाके में पूजा हाइट्स बिल्डिंग में पड़ोसियों का ध्यान दुकान से निकलती आग की लपटों पर गया। उस वक्त परिवार दुकान के अंदर सोया हुआ था। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड टीमों के साथ मिलकर पानी और रेत की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया और लगभग दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। बाद में, बचावकर्मियों ने दुकान के अंदर से चार शव निकाले, जिनकी पहचान 48 वर्षीय चिमनराम चौधरी, 40 वर्षीय उनकी पत्नी नम्रता, और उनके दो किशोर लड़के, 13 वर्षीय सचिन और 15 वर्षीय भावेश के रुप में हुई है, जो दुकान के अंदर रहते थे।
डीयू ने रद्द किया राज्यसभा सांसद मनोज झा का लेक्चर
राज्यसभा सांसद व दिल्ली विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग से जुड़े प्रो. मनोज झा का लेक्चर रद्द कर दिया गया है। उनका लेक्चर 4 सितंबर को था। लेक्चर दिल्ली विश्वविद्यालय 'सेंटर फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट इन हायर एजुकेशन' यूजीसी-एचआरडीसी द्वारा निर्धारित था। हालांकि, अब लेक्चर की तय तारीख से पहले ही मनोज झा का लेक्चर रद्द किए जाने की सूचना भिजवाई गई है। इस घटनाक्रम से नाराज मनोज झा ने कहा, मैं संसद में बोल सकता हूं, सड़क पर बोल सकता हूं, अखबारों में लेख लिख सकता हूं। लेकिन, अपने विश्वविद्यालय के शिक्षकों को संबोधित नहीं कर सकता हूं। यह क्या डर है। ऐसे बनेंगे हम विश्व गुरु, विश्वविद्यालयों को कुएं में तब्दील करके। मनोज झा ने कहा कि यह मेरा विश्वविद्यालय है। मैं यहां का शिक्षक हूं, यहां मैं क्लास लेता हूं, यहीं मैं पढ़ा हूं, यहीं मैं पढ़ा रहा हूं, बावजूद इसके मेरा बोलना किसको नागवार गुजर रहा है। झा ने कहा कि मैंने अपनी बात विश्वविद्यालय के कुलपति तक पहुंचाने की कोशिश की है। यह बात मैं प्रधानमंत्री तक ले जाऊंगा, शिक्षा मंत्री तक ले जाऊंगा।
मुरैना में फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, 5 मजदूरों की मौत
मुरैना में एक फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव के कारण 5 मजदूरों की मौत हो गई है। साक्षी फूड प्रोडक्ट नामक फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव के कारण हादसा हुआ है। पांचों मजदूर फैक्ट्री में कम कर रह थे। जहरीली गैस रिसाव के कारण इन पांच मजदूरों की मौत हुई है। प्रशासन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। पांचों मृतक मजदूर के शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना किए गए हैं और फैक्ट्री को खाली कराया गया है। जिले के जरेरुआ इलाके में साक्षी फूड फैक्ट्री मौजूद है।
मायावती ने गठबंधन में शामिल होने से किया इनकार, बोलीं नो फेक न्यूज प्लीज़
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर सत्तारूढ़ दल एनडीए या फिर विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल होने से मना किया है। साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि नो फेक न्यूज प्लीज़। बसपा सुप्रीमों मायावती ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से लिखा कि एनडीए व इंडिया गठबंधन अधिकतर गरीब-विरोधी जातिवादी, साम्प्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक व पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां हैं, जिनकी नीतियों के विरुद्ध बीएसपी अनवरत संघर्षरत है और इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। अतः मीडिया से अपील-नो फेक न्यूज प्लीज़।
कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती
पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) के वरिष्ठ नेता एच.डी. कुमारस्वामी को बुधवार सुबह बुखार की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके करीबी सूत्रों ने कहा कि कुमारस्वामी को पिछले सप्ताह व्यस्त गतिविधि के चलते बुखार और थकान हो गई। वह लगातार बैठकों में शामिल रहे और पिछले हफ्ते उन्होंने अपने अभिनेता से नेता बने बेटे निखिल कुमारस्वामी के लिए एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी। पार्टी कार्यकर्ता और परिवार के सदस्य चिंतित हैं क्योंकि कुमारस्वामी की पहले एक बड़ी हार्ट सर्जरी हुई थी। डॉक्टरों ने आश्वासन दिया है कि चिंता की कोई बात नहीं है और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
बिहार में स्कूल छुट्टियों में भारी कटौती
बिहार में शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में छुट्टी में भारी कटौती की है। पहले जिउतिया के मौके पर 6 अक्टूबर को छुट्टी मिलनी थी, अब संशोधित कैलेंडर में जिउतिया के अवसर पर छुट्टी नहीं है। दुर्गा पूजा, श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर 19-24 अक्टूबर तक की छुट्टी थी, अब संशोधित कैलेंडर के हिसाब से 22-24 अक्टूबर तक ही छुट्टी रहेगी। इसी तरह तीज व्रत के लिए 18-19 सितंबर को अवकाश मिलना था, संशोधित कैलेंडर में तीज के मौके पर छुट्टी नहीं मिलेगी।