पटना

2024 चुनाव: बिहार में इंडिया गठबंधन की रणनीति तैयार, सीट शेयरिंग का फॉर्मूला आया सामने

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 30, 2023, 03:41 PM IST

बिहार में भी इंडिया गठबंधन की रणनीति तैयार हो गई। इसी के साथ महागठबंधन बिहार में बीजेपी को बड़ा झटका दे सकता है।

Image

बिहार में इंडिया गठबंधन की रणनीति तैयार

Photo : PTI

2024 Election: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख नजदीक आते-आते बिहार में इंडिया गठबंधन की रणनीति तैयार हो गई है। बताया जा रहा है कि गठबंधन दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, जदयू और आरजेडी दोनों 17 -17 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। बाकी की 6 सीटों को कांग्रेस और अन्य सहयोगियों के लिए छोड़ा गया है। कांग्रेस को 4 सीटें मिल रही हैं, सीपीआई और सीपीआई एमएल को 1-1 सीट मिलेगी।

मुकेश सहनी पर भी नजर

हालांकि, अगर मुकेश सहनी गठबंधन में आते हैं तो उन्हें भी एक सीट दी जाएगी। इसी तरह पप्पू यादव भी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ते हैं तो कांग्रेस को 5 सीटें दी जाएंगी। ऐसे में जो समीकरण के हिसाब से सीटें बनेगी वह ऐसी होगी-

कुल सीटें 40

जदयू - 16

आरजेडी - 16

कांग्रेस - 5

सीपीआई - 1

सीपीआई एमएल - 1

मुकेश सहनी - 1

पशुपति पारस की पार्टी के सांसदों पर डोरे

यानी बिहार में भी इंडिया गठबंधन की रणनीति तैयार हो गई। इसी के साथ महागठबंधन बिहार में बीजेपी को बड़ा झटका दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पशुपति पारस की पार्टी के सांसदों पर डोरे डालने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पशुपति पारस की पार्टी के तीन सांसद इंडिया गठबंधन के संपर्क में है। अगर ये तीनों सांसद इंडिया गठबंधन में आते हैं तो उन्हें आरजेडी अपने कोटे से टिकट दे सकता है। (अमित कुमार इनपुट)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article