देश

DG CISF: राजस्थान कैडर की सीनियर IPS नीना सिंह को सीआईएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त चार्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2023, 11:13 PM IST

DG CISF News: 1989 बैच की IPS नीना सिंह संभालेंगी DG CISF का अतिरिक्त चार्ज, राजस्थान कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं नीना सिंह।

Image

IPS नीना सिंह संभालेंगी DG CISF का अतिरिक्त चार्ज

भारतीय पुलिस सेवा की 1989 बैच की अधिकारी नीना सिंह को सीआईएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, क्योंकि बल के सेवारत प्रमुख शील वर्धन सिंह 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गृह मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।नीना सिंह वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के मुख्यालय में विशेष महानिदेशक (डीजी) के पद पर तैनात हैं।

सीआईएसएफ को नागरिक हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो और एयरोस्पेस और परमाणु क्षेत्र में संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी शील वर्धन सिंह को नवंबर 2021 में सीआईएसएफ डीजी नियुक्त किया गया था। वह बृहस्पतिवार को सेवा से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

आदेश में कहा गया है कि नीना सिंह नियमित कार्यभार सौंपे जाने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, सीआईएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी। वह राजस्थान कैडर से हैं। उनके पति भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रोहित कुमार सिंह केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के सचिव हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article