देश

Indira Gandhi को बहू मेनका कोई जासूस लगती थीं ? संजय गांधी की मौत के बाद किस तरह बर्ताव किया गया-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 31, 2023, 12:00 AM IST

जनता की नजर में आने के लिए राजनीति में कई नेता आए-दिन ही विवादित बयान देते हुए नजर आते है। इसी कड़ी में अब BJP सांसद Varun Gandhi ने पीलीभीत में BJP के खिलाफ ही बयान दे डाला, साथ ही उन्होंने गांधी परिवार की तारीफ भी की।

KEY HIGHLIGHTS

  1. बीजेपी में मिला मेनका-वरुण को सम्मान
  2. वरुण गांधी के बयानों पर कोई एक्शन नहीं
  3. कई बार बीजेपी पर ही साध चुके हैं निशाना

संजय गांधी की मौत के बाद किस तरह से मेनका गांधी के साथ बर्ताव किया गया, उसके बारे में एक इंटरव्यू में मेनका गांधी ने कहा था कि

उन्हें लगता है कि हम दोनो (इंदिरा और मेनका) एक तीसरे व्यक्ति (सोनिया) के शिकार बन गए थे। मेनका ने कहा कि उन्हें लगता है इसका संबंध प्रॉपर्टी से है। मेनका गांधी ने कहा कि वो सोनिया गांधी को जानती हैं और वो नहीं चाहती कि उन्हें (मेनका) कुछ भी मिले।

वरुण गांधी कह रहे हैं कि गांधी परिवार कोई ड्रामा नहीं करता.. हमें लगा आज गांधी परिवार के उसे पारिवारिक महाड्रामे का चैप्टर वरुण को याद दिलाना चाहिए जिसने गांधी परिवार की जगहंसाई करा दी थी.. वरुण तब शायद बहुत छोटे थे इसलिए याद नहीं होगा या शायद भूल गए कि ये वही गांधी परिवार है जिसने उनकी मां मेनका गांधी को घर से निकाल दिया था। ये 41 साल पुरानी बात है।

तब मेनका गांधी को तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने पीएम आवास से निकाल दिया था। तब पीएम आवास 1 सफदरजंग रोड हुआ करता था। जब अपनी बहू मेनका गांधी को इंदिरा गांधी ने घर से निकाला था, ये मार्च 1982 की बात है। तब वरुण गांधी सिर्फ 3 साल के थे। और बुखार से तप रहे थे।

तब ये उस वक्त की बहुत बड़ी खबर बन गई थी। तब अखबारों में इसकी खूब चर्चा हुई थी।

उस समय इंडियन एक्सप्रेस अखबार में मेनका गांधी के बारे में खबर छपी थी कि Maneka quits PM house, यानी मेनका गांधी ने पीएम आवास छोड़ दिया। घर से निकलते समय की मेनका गांधी और वरुण गांधी की फोटो भी पब्लिश हुई थी।

देश ही नहीं विदेशी अखबरों में भी ये खबर प्रमुखता से छपी थी। अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स में लिखा था कि SON'S WIDOW QUITS GANDHI HOUSEHOLD... न्यूयॉर्क टाइम्स ने डीटेल में लिखा था कि कैसे इंदिरा गांधी और मेनका गांधी के बीच दूरियां बढ़ती रहीं और आखिर कार मेनका गांधी को गांधी परिवार के घर से निकलना पड़ा था।

पीएम आवास से निकाले जाने पर तब मेनका गांधी ने कहा था कि इंदिरा गांधी ने उन्हें खुद गेटआउट कहा था। और कहा कि तुरंत यहां से निकल जाओ। ये दोपहर 2 बजे की बात थी। इंदिरा गांधी ने अपने ऑफिस में बुलाकर कई लोगों के सामने मेनका को पीएम आवास से निकल जाने को कहा। मेनका गांधी ने तब हाथ भी जोड़े कि उन्हें कम से कम दो दिन का टाइम दिया जाए क्योंकि उनके पास रहने के लिए कोई और घर नहीं है और वरुण को भी हाई फीवर है। लेकिन इंदिरा गांधी का दिल नहीं पसीजा। मेनका ने कहा कि वो इस बात से हैरान रह गईं, क्योंकि 7 साल से वो सब कुछ छोड़कर इसी घर में रह रही थीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article