टेक एंड गैजेट्स

Super Blue Moon 2023: आसमान में दिखा 'सुपर ब्लू मून' का अद्भुत नजारा, Video देखकर दिल खुश हो जाएगा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 30, 2023, 10:15 PM IST

Super Blue Moon Images and Video: लंबे समय बाद आसमान में 30 अगस्त यानी बुधवार को सुपर ब्लू मून नजर आया, आप भी देखें चंद्रमा का दुर्लभ नजारा

Image

देश के कई हिस्सों से सुपर ब्लू मून की तस्वीरें सामने आई हैं

Super Blue Moon News: 30 अगस्त यानी बुधवार को सावन मास की पूर्णिमा तिथि है, अमूमन पूर्णिमा के दिन चांद सबसे ज्यादा चमकीला दिखता है, लेकिन इस बार का पूर्णिमा खास है इसकी वजह है कि देश के कई हिस्सों से सुपर ब्लू मून की तस्वीरें (Super Blue Moon Images) सामने आई हैं, जिसमें चांद बेहद चमकदार रूप में दिखाई दे रहा है।

बिहार, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में ये खास नजारा दिखाई दे रहा है। इससे पहले बीती 1 अगस्त को फुल मून का नजारा दिखाई दिया था विशेषज्ञों के मुताबिक इसके बाद हमें 2037 तक सुपर ब्लू मून नहीं दिखाई देगा ऐसा कहा जा रहा है।

चंद्रमा चक्कर लगाते हुए पृथ्वी के काफी नजदीक आता है

खगोल शास्त्रियों के मुताबिक चंद्रमा चक्कर लगाते हुए पृथ्वी के काफी नजदीक आता है तब आसमान में ये दुर्लभ नजारा देखने को मिलता है। पृथ्वी के करीब होने के कारण चंद्रमा अपने सामान्य आकार से 14 फीसदी बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकदार दिख रहा है।

ब्लू मून एक खगोलीय घटना है

गौर हो कि ब्लू मून एक खगोलीय घटना है यह उस वक्त होती है जब चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के सबसे करीब होती है, खगोल शास्त्र के मुताबिक दो पूर्णिमा के बीच में 29.5 दिन का गैप होता है।

क्या होता है सुपरमून?

सुपरमून वह समय होता है जब पूर्णिमा चंद्रमा के अंडाकार पथ में उस बिंदु के साथ मेल खाती है जहां यह हमारे ग्रह के सबसे नजदीक पहुंचता है। नजदीक होने के कारण यह रात के आकाश में बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। इसकी हैरान कर देने वाली सुंदरता सभी को मंत्रमुग्ध कर देती है। पृथ्वी से निकटता खगोलविदों को चंद्रमा का करीब से अध्ययन करने का मौका देती है क्योंकि कई देश चंद्रमा की दुनिया में नए मिशन शुरू करते हैं। करीब आने के दौरान चंद्रमा पृथ्वी से केवल 357,418 किमी दूर रह जाती है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article