मिर्जापुर से आए ये लोग सीमा और सचिन के समर्थन में महापंचायत करने वाले थे... हालांकि पुलिस ने इन्हें पंचायत की इजाजत नहीं दी लेकिन इन लोगों का कहना है कि जल्द ही सीमा सचिन के समर्थन में पंचायत करेंगे उधर मिथिलेश भाटी की बहन गीता भाटी ने पंचायत को लेकर कहा-
अपने विचार रखना सबका अधिकार है अगर वो पंचायत कर रहे हैं तो हमने तो कहा नहीं उनसे पंचायत मत करो, हमें कोई बाहुबल तो है नहीं, हमें कोई इलेक्शन लड़ना नहीं हमने तो देशहित में आवाज उठाई वो आवाज हमारी न गलत थी न आज गलत है न कल गलत थी उसमें कोई अपना विरोध करे समर्थन करे इससे हमारा कोई लेना देना नहीं
गीता भाटी, मिथिलेश भाटी की बहन ने कहा- 'मैं टिप्पणी नहीं कर सकती वो कुछ भी कहे वो उनकी क्लाइंट है वो एक वकील हैं हर व्यक्ति अपने कलाइंट को आश्वासन देता है उनकी बात को मैं ये नहीं कहूंगी कि उन्होंने ऐसा क्यों बोला ये उनका अपना विचार था मेरा विचार आज भी वही है कि अगर नागरिकता मिलेगी तो वो सरकार देखेगी, एजेंसियां जांच करेंगी क्लीनचिट मिलेगी, सरकार हमारी नागरिकता देगी, नहीं देगी उस पर मैं सवाल इसलिए नहीं कर सकती क्योंकि इस विषय में मेरा कोई रोल है नहीं'
सचिन को लप्पू और झींगुर कहने वाली मिथिलेश भाटी को सीमा ने एक बार फिर जवाब दिया है...सीमा का कहना है कि 'उसके सचिन में क्या खराबी है उसका पति उसके लिए हीरो है जानिए क्या कहा सीमा ने-मुझे आप लोग एक बात तो बताइए मेरे सचिन में खराबी क्या है मुझे तो मेरे पति में कोई भी खराबी नहीं दिखती सब लोग यही सवाल उठाते हैं ऐसा क्या है सचिन में ...मेरे सचिन में खराबी क्या है लंगड़े लूले तो नहीं है मेरे पति बहुत सुंदर हैं आप लोग कुछ भी कहो मेरे पति मेरे लिए हीरो हैं बहुत सुंदर हैं मेरी इज्जत करते हैं मुझे सम्मान देते हैं मेरे बच्चों को बहुत प्यार देते हैं मुझे और कुछ भी नहीं चाहिए इसके अलावा'
सवाल ये खड़े हो रहे हैं-
सीमा Vs मिथिलेश... पूरा मामला ही पलट गया ?
पूरा गांव सीमा के साथ, भाटी भाभी का क्या होगा?
मिथिलेश भाभी को सीमा ने तगड़ा जवाब दे दिया ?
लप्पू-झींगुर वाला मामला कहां तक जाएगा?
