देश

आज की ताजा खबर, 29 दिसंबर, 2022: पढ़ें देश-दुनिया की खबरें

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 29, 2022, 03:21 PM IST

आज की ताजा खबर 29 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: देश और दुनिया की हर उन बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिसका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Image

आज की ताजा खबर 29 दिसंबर 2022

आज की ताजा खबर 29 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: देश और दुनिया समेत हर उन खबरों को पेश करेंगे जिसका आप सबसे सीधा सरोकार है। पढ़ें, अहम खबरें

वैश्विक स्तर पर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने अहम फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया 1 जनवरी 2023 से चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। उन्हें यात्रा से पहले अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

उज्बेकिस्तान ने 18 बच्चों की मौत के लिए भारतीय कफ सिरप(indian cough syrup Doc-1 Max) को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने उज्बेकी सरकार से मृत बच्चों की मौत के संबंध में जानकारी मांगी है। बता दें कि इसी तरह के सवाल गांबिया ने भी उठाए थे। दवा बनाने वाली जिस कंपनी मैरियन बायोटेक पर सवाल उठाया गया है कि उसका पंजीकरण 2012 में उज्बेकिस्तान में हुआ था। उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि जिन बच्चों की मौत हुई है।

बिहार दौरे पर पहुंचे बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा की जान को खतरा बताया गया है। यह खतरा चीन की ओर से है। बिहार पुलिस ने एक जासूस का स्केच भी जारी किया है, जो गया में छिपी है। दलाई लामा इन दिनों गया में ही हैं।दलाई लामा की जासूसी के लिए चीन ने अपने एक खतरनाक महिला जासूस को इस बार भेजा है। हालांकि वो पुलिस की नजरों से बच नहीं पाई और उसकी पहचान उजागर हो गई है। बिहार पुलिस ने इस चीनी महिला का स्केच भी जारी किया है। चीनी महिला की पहचान सोंग शियाओलन (वीज़ा संख्या 901BAAB2J, PP संख्या EH2722976) के रूप में की गई है

पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि कल यानि कि शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। पीएम मोदी ने अस्पताल पहुंचकर उसने मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल से जानकारी ली।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Congress Bharat Jodo Yatra) इस समय अवकाश पर है। इस यात्रा का दूसरा चरण 3 जनवरी से यूपी के गाजियाबाद से शुरू होगा। लेकिन उससे पहले राहुल गांधी की हाड़ कंपाती ठंड में टी-शर्ट चर्चा के केंद्र में है। इसके साथ साथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा के साथ समझौता किया जा रहा है। कांग्रेस ने इस संबंध में गृहमंत्रालय को चिट्ठी लिखी थी। लेकिन सीआरपीएफ ने इस मामले में गृहमंत्रालय को जो जानकारी दी है

बिहार सरकार ने हेलिकॉप्टर और जेट प्लेन खरीद की मंजूरी दी है। लेकिन बीजेपी को ऐतराज है। राज्य सभा सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव को ऐसा लगता है कि वो राज्य के सीएम बन जाएंगे लिहाजा उनके दबाव में खरीद को मंजूरी दी गई है। यह किसी तरह से उचित नहीं है। बेहतर होता कि राज्य सरकार जेट प्लेन और हेलिकॉप्टर को खरीदने की जगह लीज पर लेती। बिहार सरकार को अपने निर्णय पर दोबारा विचार करने की जरूरत है।

पीएफआई से जुड़े 56 ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी जारी है। बता दें कि इसी वर्ष सितंबर के महीने में गृह मंत्रालय ने अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट 1967 के तहत इस संगठन और उससे जुड़ी शाखाओं को पांच साल के लिए बैन कर दिया था। इस संगठन को केंद्र सरकार ने गैरकानूनी संगठन माना है। केरल पुलिस के सहयोग से एनआईए ने गुरुवार को छापेमारी की कार्रवाई शुरू की।

कंबोडिया के एक होटल में भयंकर आग लगी है। इस अग्निकांड में 10 लोगों के मरने की खबर है। साथ ही 30 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 400 लोग होटल के अंदर फंसे हुए हैं।

दुनिया भर में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ते दिख रहा है। चीन (China) में तो हाहाकार मचा हुआ है। जापान (Japan) की भी हालात खराब है। वहीं भारत में विदेश से आने वाले यात्रियों से खतरा बना हुआ है। पिछले दो दिनों में 39 अंतर्राष्ट्रीय यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें