दुनिया

Cambodia Hotel Fire: कंबोडिया के एक होटल में लगी भीषण आग, 10 जिंदा जले; 30 घायल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 29, 2022, 11:31 AM IST

Cambodia Hotel Fire: कंबोडिया के पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल में लगी आग में करीब 400 लोगों के फंसे होने की खबर है। आग इतनी भयंकर थी कि पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया। बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद हैं और फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश जारी है।

Image

कंबोडिया के होटल में लगी आग

Cambodia Hotel Fire: कंबोडिया के एक होटल में भयंकर आग लगी है। इस अग्निकांड में 10 लोगों के मरने की खबर है। साथ ही 30 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 400 लोग होटल के अंदर फंसे हुए हैं।

आग से बचने के लिए कूदे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोगों को होटल से कूदते हुए देखा जा सकता है। आग से बचने के लिए लोग, सीधे जमीन पर कूद पड़े। इस अग्निकांड में होटल काफी हद तक जल गया है। बचाव दल का दावा है कि 70 प्रतिशत तक आग पर काबू पा लिया गया है।

घंटों आग पर नियंत्रण नहीं

रिपोर्टों के अनुसार होटल में करीब छह घंटे तक आग जलती रही। फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची लेकिन आग पर घंटों नियंत्रण नहीं पाया जा सका। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए थाइलैंड से आपातकालीन कर्मचारियों को लाया गया है।

आग में 400 फंसे

पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल में करीब 400 लोगों के फंसे होने की खबर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार जब होटल में आग लगी, उस समय कैसीनो के अंदर विदेशी नागरिक भी मौजूद थे। द नोम पेन्ह पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पोइपेट टाउन हॉल के प्रशासन प्रमुख नेम फोएंग ने कहा कि 29 दिसंबर की सुबह तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

आग बुझाने और होटल के अंदर फंसे हुए लोगों को निकालने के बाद ही मृतकों का सही आंकड़ा पता चल सकेगा। आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव दल लोगों को बचाने की कोशिश में लगे हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article