पटना

दलाई लामा के खिलाफ चीनी साजिश! जासूसी के लिए भेजा लड़की, Bihar Police ने जारी किया स्केच

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 29, 2022, 12:10 PM IST

Dalai Lama Death Threat: दलाई लामा पिछले सप्ताह बोधगया पहुंचे हैं। यहां वो कई कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके दौरे के दौरान पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। जासूस की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। दलाई लामा पहले से ही चीन के निशाने पर रहे हैं।

Image

बिहार में दलाई लामा को जान का खतरा (फोटो- ANI&BCCL)

Dalai Lama Death Threat: बिहार दौरे पर पहुंचे बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा की जान को खतरा बताया गया है। यह खतरा चीन की ओर से है। बिहार पुलिस ने एक जासूस का स्केच भी जारी किया है, जो गया में छिपी है। दलाई लामा इन दिनों गया में ही हैं।

कौन है जासूस

दलाई लामा की जासूसी के लिए चीन ने अपने एक खतरनाक महिला जासूस को इस बार भेजा है। हालांकि वो पुलिस की नजरों से बच नहीं पाई और उसकी पहचान उजागर हो गई है। बिहार पुलिस ने इस चीनी महिला का स्केच भी जारी किया है। चीनी महिला की पहचान सोंग शियाओलन (वीज़ा संख्या 901BAAB2J, PP संख्या EH2722976) के रूप में की गई है।

दी थी धमकी

कहा गया है कि इसी महिला ने दलाई लामा को धमकी भी दी थी। पुलिस को शक है कि महिला बौद्ध भिक्षु का रूप धारण कर रखी है। वेश बदलकर छुपे होने के कारण महिला अभी तक पुलिस के पकड़ में नहीं आ पाई है। वहीं कोरोना के मामलों के मिलने और दलाई लामा के गया पहुंचने के कारण पुलिस दो मोर्चों पर तैयारियों में जुटी है।

सुरक्षा है सख्त

दलाई लामा के पहुंचने पर हर बार वैसे ही सुरक्षा सख्त रहती है, लेकिन इस बार जासूस के कारण उनकी सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है। उन्हें इस समय चार स्तर की सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। बिहार पुलिस से लेकर एटीएस और केंद्रीय एजेंसियां तक उनकी सुरक्षा में जुटी है। बिना चेक किए और पहचान के किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article