देश

PM Modi Mother Health: पीएम मोदी की मां की तबीयत में सुधार, कल मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 29, 2022, 11:08 AM IST

PM Modi Mother Health: मां हीराबेन की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही पीएम मोदी ने बुधवार को उनसे मुलाकात की थी। पीएम दिल्ली में थे, जहां सूचना मिलने के बाद वो गुजरात पहुंचे। इसके बाद वो उस अस्पताल में पहुंचे जहां, उनकी मां का इलाज चल रहा है।

PM Modi Mother Health: पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि कल यानि कि शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। पीएम मोदी ने अस्पताल पहुंचकर उसने मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल से जानकारी ली।

गुजरात सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां की सेहत में सुधार है और उन्हें दो दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा-'हीराबा का स्वास्थ्य अच्छा है। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी मिलने की संभावना है।"

पीएम की मां हीराबेन मोदी को बुधवार को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक प्रेस नोट में कहा गया है- " माननीय प्रधानमंत्री की मां को यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर, अहमदाबाद में कल भर्ती कराया गया था। उनका स्वास्थ्य स्थिर है।"

पीएम मोदी कल यानि कि गुरुवार को अहमदाबाद में अपनी बीमार मां को देखने अस्पताल पहुंचे थे। जहां वो करीब एक घंटे तक रहे और डॉक्टरों से अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपने भाई से भी बात की और फिर अस्पताल से निकल गए।

मिली जानकारी के अनुसार हीराबेन मंगलवार रात बीमार पड़ गई थीं। उन्हें पहले गांधीनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए अहमदाबाद के यू.एन. मेहता अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद पीएम मोदी को इसकी सूचना मिला और वो दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें