देश

Corona Update: भारत में विदेशी यात्रियों से खतरा? 39 मिले हैं पॉजिटिव, उधर USA ने चीन पर लिया बड़ा फैसला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 12, 2023, 12:11 PM IST

Corona Update: अमेरिका (USA) ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोरोना का टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। अमेरिका अभी तक भारत की तरह ही रैंडम टेस्टिंग करवा रहा था, लेकिन चीन में स्थिति को बिगड़ते देख अब अमेरिका ने नई नीति को लागू करने की घोषणा की है।

Corona Update: दुनिया भर में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ते दिख रहा है। चीन (China) में तो हाहाकार मचा हुआ है। जापान (Japan) की भी हालात खराब है। वहीं भारत में विदेश से आने वाले यात्रियों से खतरा बना हुआ है। पिछले दो दिनों में 39 अंतर्राष्ट्रीय यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

विदेशी यात्रियों से खतरा?

भारत के लिए अगले 40 दिन काफी महत्वपूर्ण है। आशंका है कि 15 जनवरी के बाद से कोरोना की लहर आ सकती है। कई देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच, भारत में पिछले दो दिनों में 6,000 विदेशी यात्रियों का टेस्ट किया गया है, जिसमें से 39 अंतर्राष्ट्रीय यात्री कोरोना से संक्रमित मिले हैं।

लागू हो सकते है ये नियम

अगले सप्ताह से जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले यात्रियों के लिए एयर सुविधा पोर्टल को फिर से शुरू किए जाने की संभावना है। भारत में बुधवार को 188 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। देश में कुल 3468 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों में किसी की भी मौत, कोरोना के कारण नहीं हुई है।

अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला

चीन में कोरोना विस्फोट को देखते हुए अमेरिका ने अब चीन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अमेरिका ने चीन से आने वाले प्रत्येक यात्रियों के लिए कोरोना का टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। अब चीन से अमेरिका आने वाले यात्रियों को उड़ान से दो दिन पहले ही कोविड टेस्ट करवाना होगा। विमान में सवार होने से पहले निगेटिव रिपोर्ट को दिखाना अनिवार्य होगा। यह नियम पांच जनवरी से लागू होंगे।

बाकी जगहों का हाल

अमेरिका की तरह इटली और ताइवान ने भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। चीन में कोरोना से हालात खराब हो रखी है। हाल ये है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड भी खाली नहीं हैं। वहीं जापान में बुधवार को 415 लोगों की मौत कोरोना से हो गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article