
आज की खबर, हिंदी समाचार, 28 अप्रैल 2024 : एच.डी. देवेगौड़ा के बेटे और पोते के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, दिल्ली कांग्रेस चीफ ने पद से दिया इस्तीफा
आज की खबर (Aaj Ki Khabar), हिंदी न्यूज़ 28 अप्रैल 2024 और बड़ी खबरें: पीड़िता ने आरोप लगाया कि काम शुरू करने के चार महीने बाद कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच.डी. रेवन्ना उनका यौन उत्पीड़न करने लगे जबकि उनके बेटे प्रज्वल उनकी बेटी को वीडियो कॉल करके ‘‘अश्लील बातें’’ करते थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर प्रकाशित विवरण के अनुसार, जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ 29 अप्रैल को मामले की सुनवाई करेगी। गोपालगंज से सुपौल जा रही सुरक्षा बलों की तीन बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है हादसे में एक बस के ड्राइवर समेत तीन जवानों की मौत हो गयी। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के मद्देनजर कल कांग्रेस CEC की बैठक हुई। इस बैठक में भी अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर सहमति नहीं बन सकी है। केजी वेणुगोपाल का कहना है कि अगले दो दिनों में नई सूची जारी हो सकती है। वहीं, आउटर मणिपुर के छह मतदान केंद्रों पर हुए चुवानों को चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया है। यहां 30 अप्रैल को दोबारा मतदान होंगे। वहीं, दक्षिणी चीन में बवंडर के कारण काफी नुकसान हुआ है। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई तो 30 से ज्यादा घायल भी हुए हैं। केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता स्मृति ईरानी आज अयोध्या जाएंगी और रामलला के दर्शन करेंगी तो वहीं राहुल गांधी आज ओडिशा का दौरा करेंगे। आगे पढ़ें देश-दुनिया की सभी खबरों के ताजा अपडेट्स...
GT vs RCB Live Score | CSK vs SRH Live Score