दुनिया

श्रीलंका के सीता अम्मन मंदिर में देवी सीता की मूर्ति की प्रतिष्ठा की तैयारी हुई तेज; अभिषेक के लिए भारत ने भेजा पवित्र सरयू जल

Sita Mata Temple Sri Lanka: श्रीलंका में सीता अम्मन मंदिर देवी सीता को समर्पित है, ऐसा माना जाता है कि महाकाव्य रामायण के अनुसार, रावण ने उन्हें यहीं बंधक बनाकर रखा था, जबकि सीता प्रतिदिन भगवान राम से बचाव के लिए प्रार्थना करती थीं। इस मंदिर में देवी सीता की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भव्य समारोह की योजना बनाई जा रही है।

Image

सीता अम्मन मंदिर का प्रतिष्ठा समारोह 19 मई को होगा।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Sita Mata Temple Sri Lanka: भारत ने देवी सीता को समर्पित सीता अम्मन मंदिर के अभिषेक समारोह के लिए पवित्र सरयू नदी का पानी श्रीलंका भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीता अम्मन मंदिर का प्रतिष्ठा समारोह 19 मई को होगा। यह निर्णय श्रीलंका के प्रतिनिधियों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को लिखे एक पत्र के बाद आया, जिसमें धार्मिक समारोहों के लिए सरयू नदी के पानी और मंदिर में देवी सीता की मूर्ति की प्रतिष्ठा का अनुरोध किया गया था।

यूपी सरकार के निर्देश के तहत पर्यटन विभाग को पवित्र जल के परिवहन की जिम्मेदारी दी गई है।

भारत और श्रीलंका के बीच आध्यात्मिक और सांस्कृतिक बंधन का प्रतीक

राम मंदिर ट्रस्ट ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने में इसके महत्व पर जोर देते हुए इस पहल की सराहना की। अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ संतोष कुमार शर्मा कहा कि श्रीलंका में सीता अम्मन मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर के प्रतिनिधि ने यूपी सरकार से सरयू नदी का पानी मांगा है। हम कलश में पवित्र जल उपलब्ध कराएंगे। अनुष्ठान 19 मई को होगा। सीता अम्मन मंदिर में समारोह का उद्देश्य दोनों देशों के दिलों को एकजुट करना है, जो भारत और श्रीलंका के बीच आध्यात्मिक और सांस्कृतिक बंधन का प्रतीक है।

इस बीच, महंत शशिकांत दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि श्रीलंका में सीता अम्मन मंदिर सभी 'सनातनियों' के लिए गर्व का विषय होगा। शशिकांत दास महंत ने कहा कि यह सभी सनातनियों के लिए गर्व की बात है। देवी सीता ने लंका में कई कठिनाइयों का सामना किया था और आज उसी लंका में एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article