CSK vs SRH Highlights: देशपांडे की गेंदबाजी के सामने पस्त हुई हैदराबाद, चेन्नई ने 78 रन से दी पटखनी
CSK vs SRH Highlights: देशपांडे की गेंदबाजी के सामने पस्त हुई हैदराबाद, चेन्नई ने 78 रन से दी पटखनी
इससे पहले रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे की विस्फोटक पारी के दम पर सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 213 रन का विशाल लक्ष्य रखा। गायकवाड़ शतक से चूक गए और 54 गेंद में 98 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे ने 39 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकट के लिए 35 गेंद में 74 रन की साझेदारी की। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जब टीम का स्कोर 19 रन था तब रहाणे 9 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए मिचेल और गायकवाड़ ने शतकीय साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मिचेल ने 32 गेंद में 52 रन की पारी खेली। यह उनके इस सीजन का पहला अर्धशतक था।
CSK vs SRH Dream11 Best Team Check Here | CSK vs SRH Playing 11
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन (Sunrisers Hyderabad Playing 11)
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन (Chennai Super Kings Playing 11)
अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना
