आज की ताजा खबर 27 सितंबर 2023: 22 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा, 'ऑपरेशन शीश महल' में CBI ने दिए जांच के आदेश
NIA का खुलासा: गैंगस्टरों और खालिस्तानियों में हुई सांठगांठ
एनआईए ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि गैंगस्टरों ने अत्याधुनिक हथियार हासिल करने के लिए खालिस्तानी संगठनों से हाथ मिलाया है। महत्वपूर्ण हस्तियों को निशाना बनाने, हत्या और अपहरण को अंजाम देने के लिए 'मुंबई अंडरवर्ल्ड' की कार्यप्रणाली के साथ समानता रखते हुए ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है, पढें पूरी खबरभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 3rd ODI Highlights: राजकोट में मिली टीम इंडिया को 66 रन से हार
ऑस्ट्रेलिया ने राजकोट में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में टीम इंडिया को रन से मात दी और विश्व कप 2023 में जीत के साथ एंट्री की, पढ़ें पूरी खबर
Delhi: मुखर्जी नगर के गर्ल्स पीजी में लगी भीषण आग
दिल्ली के मुखर्जी नगर एरिया में गर्ल्स पीजी में आग लगी है। अधिकारियों का कहना है कि मौके पर 20 दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया है, पढ़ें पूरी खबरचांद और सूरज के बाद ISRO का नया मिशन
इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया है कि चंद्र मिशन की सफलता के बाद ISRO की नजर शुक्र ग्रह, सौरमंडल से बाहर के ग्रहों पर है। शुक्र एक दिलचस्प ग्रह है और इस ग्रह की खोज से अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े कई सवालों के जवाब हासिल करने में मदद मिलेगी। आपको बताते हैं वीनस मिशन को लेकर क्या प्लान है, पढ़ें पूरी खबरहाल-ए-पाकिस्तान: तीर्थयात्रियों के बहाने अरब देशों में भेज रहा भिखारी
अरब देशों ने पाकिस्तान से कहा है कि वह तीर्थयात्रियों के भेष में भिखारियों को न भेजे। उन्होंने पाकिस्तान से सभी भिखारियों को वापस लेने को कहा है साथ ही चेतावनी भी जारी की है। अरब देशों की ओर से कहा गया है कि विदेशों में पकड़े गए 90 फीसदी भिखारी पाकिस्तानी हैं। पढ़ें पूरी खबरRam Mandir Update: 22 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया है कि 'श्रद्धालु 26 जनवरी से पहले मंदिर में भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे', पढ़ें पूरी खबर'ऑपरेशन शीश महल' में CBI ने दिए प्रारंभिक जांच के आदेश
टाइम्स नाउ नवभारत चैनल के ऑपरेश शीशमहल के खुलासे के बाद अब ताजा घटनाक्रम में सीबीआई ने वित्तीय अनियमितताओं की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है, पढ़ें पूरी खबरउज्जैन में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म पर भड़की कांग्रेस
सुरजेवाला ने कहा कि उज्जैन की घटना ने देश की आत्मा को शर्मसार कर दिया, 12 वर्ष की एक बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ, शिवराज सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है, पढें पूरी खबरकौन लिखा है? चेंज करवाइये'... अंग्रेजी में बोर्ड देख भड़के नीतीश कुमार
बांका में डिजिटल लाइब्रेरी का अंग्रेजी में बोर्ड देखते ही नीतीश कुमार ने अधिकारियों की क्लास लगानी शुरू कर दी। उन्होंने पहले तो कहा कि इसे कौन लिखा है? बुलाइए उसको, पढ़ें पूरी खबरदो दिन-दो वारदात: दिल्ली में फिर से ज्वेलरी शॉप पर चोरी
समयपुर बादली इलाके में ज्वेलरी शॉप पर बदमाशों ने लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया। यहां हथियार दिखाकर बदमाशा सोना लूट ले गए। इससे पहले मंगलवार को भोगल इलाके में भी ज्वेलरी शॉप पर करीब 25 करोड़ की चोरी हुई थी। पढ़ें पूरी खबरMP-राजस्थान समेत चार सूबों में बिन CM चेहरे के ठोंकेगी सियासी ताल
इस साल के अंत तक देश के पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम) में विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल बीजेपी की मध्य प्रदेश में सरकार है और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री है। वहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस समय कांग्रेस की सरकारें हैं, पढ़ें पूरी खबरBJP का नया इलेक्शन प्लान
पांच सूबों के विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपनी कमर कस चुकी है। यही वजह है कि उसकी रणनीतिक योजना की स्क्रिप्ट भी लिखी जा चुकी है। मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत चार राज्यों में भगवा पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा प्रोजेक्ट किए बगैर ही सियासी ताल ठोंकेगी। भाजपा का जोर इस दौरान सामूहिक नेतृत्व में प्रधानमंत्री और पार्टी के फायर ब्रांड नेता का नाम और काम भुनाना रहेगा। पार्टी चुनाव के बाद बहुमत मिलने पर भाजपा संसदीय बोर्ड संबंधित राज्यों के विधायकों के साथ विचार-विमर्श कर सीएम का नाम तय करेगी। पूरी खबर पढ़े ंमनोज झा के इस बयान पर छिड़ा RJD में 'गृहयुद्ध'
लालू यादव की पार्टी आरजेडी के ठाकुर नेता इन दिनों नाराज चल रहे हैं। इस नाराजगी की वजह है राज्यसभा सांसद मनोज झा का वो बयान जिसमें उन्होंने ठाकुरों पर तंज कसा था। महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान मनोज झा ने ठाकुरों पर सदन में टिप्पणी करते हुए कहा था कि 'चूल्हा मिट्टी का, मिट्टी तालाब की, तालाब ठाकुर का…'। उनका यही बयान आरजेडी के ठाकुर नेताओं को चुभ गया है और विधायक चेतन आनंद ने सीधे मनोज झा को लपेटे में ले लिया। पूरी खबर पढ़ेंकर्नाटक बंद:जानिए क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा
Karnataka Bandh: तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के खिलाफ किसानों और कन्नड़ संगठनों ने 29 सितंबर को बंद का ऐलान किया है। कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के अनुसार तमिलनाडु को कावेरी नदी का 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ने पर सहमत हुई थी। इसके विरोध में 26 सितंबर को बेंगलुरू बंद किया गया था। अब शुक्रवार 29 सितंबर को कर्नाटक बंद का आह्वन किया गया है। कर्नाटक बंद का यह आह्वान 26 सितंबर को बेंगलुरु बंद के आह्वान के बाद आया है। बेंगलुरु बंद से समर्थन वापस लेने वाले कई संगठनों ने कर्नाटक बंद का समर्थन करने की बात कही है। इस विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर बेंगलुरु यूनिवर्सिटी की ओर से एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस बंद को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) ने समर्थन दिया है। नीचे जानिए इस दिन पूरे प्रदेश में क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा।पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद को किया याद
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में कहा कि आज मुझे स्वामी विवेकानंद की बात याद आ रही है। हर काम को तीन चरणों से गुजरना पड़ता है, पहले लोग इसका उपहास उड़ातें है, फिर विरोध करते हैं, बाद में उसे स्वीकार कर लेते हैं। 2001 में आए भीषण भूकंप से भी पहले गुजरात लंबे समय तक अकाल की स्थिति से जूझ रहा था। भूकंप से लाखों लोग प्रभावित हुए। इस बीच एक और घटना घटी गोधरा की हृदयविदारक घटना हुई और उसके बाद गुजरात हिंसा की आग में जल उठा। जो लोग एजेंडा लेकर चलते थे वे उस समय भी घटनाओं का अपने तरीके से आंकलन करने में जुटे हुए थे। कहा गया कि गुजरात से युवा, व्यापारी, उद्योग सब पलायन कर जाएंगे। दुनिया में गुजरात को बदनाम करने की साजिश रची गई। कहा गया गुजरात कभी अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा। उस संकट में मैंने संकल्प लिया कि चाहे परिस्थितियां जैसी भी हो गुजरात को इससे बाहर निकालकर रहूंगा।क्या निज्जर मामले में भारत-कनाडा तनाव के पीछे असली विलेन अमेरिका है?
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की मौत क्यों हुई, ये जानना जरूरी है क्योंकि कनाडा कह रहा है कि निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है, जबकि ये पूरी तरह से गलत है। वॉशिंग्टन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की जान को खतरा था। जिस गुरुद्वारे से निज्जर का संबंध था वहां के लोग ने इसकी गवाही दी है। गुरुद्वारों की सियासत में निज्जर को जान से मारने की धमकी मिल रही थी। निज्जर के बेटे ने भी पुलिस से कहा कि धमकियों के बारे में बताया है। निज्जर के कंट्रोल वाले गुरुद्वारे में ग्रंथी और खालसा निज्जर के खिलाफ थे। पूरी खबर पढ़ेंश्रीलंका न न करता रहा, फिर भी हिंद महासागर में घुसा चीनी पोत Shi Yan 6
रानिल विक्रमसिंघे सरकार कोलंबो बंदरगाह पर चीनी अनुसंधान पोत को खड़ा करने की अनुमति पर मिश्रित संकेत भेज रही है। Shi Yan 6 पोत हिंद महासागर में प्रवेश कर चुका है और इसका वर्तमान स्थान मध्य-महासागर 90 पूर्वी रिज है और श्रीलंका की ओर बढ़ रहा है। 2019 से करीब 48 चीनी वैज्ञानिक अनुसंधान जहाजों को हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में तैनात किया गया है, जिसमें तैनाती का सामान्य क्षेत्र बंगाल की खाड़ी और दक्षिण के साथ-साथ फारस की खाड़ी की ओर अरब सागर है। चीनी जहाज शि यान 6 ने 23 सितंबर को मलक्का जलडमरूमध्य के माध्यम से हिंद महासागर में प्रवेश किया और 10 सितंबर को होमपोर्ट गुआंगज़ौ छोड़ने के बाद 14 सितंबर को सिंगापुर में देखा गया। पूरी खबर पढ़ेंगैंगस्टर-खालिस्तानी गठजोड़ पर बड़ा एक्शन
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकियों के गठजोड़ पर बड़ा एक्शन लिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने बुधवार को 6 राज्यों में 3 मामलों में लॉरेंस, बंबीहा और अर्श दल्ला गैंग के सहयोगियों के 51 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी कर रही है। बुधवार तड़के NIA ने पंजाब के मोगा जिले के गांव तख्तूपुरा में एक शराब ठेकेदार के घर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस ठेकेदार से गैंगस्टर अर्श डाला ने फिरौती मांगी थी और इस ठेकेदार ने फिरौती का कुछ हिस्सा अर्श डाला को दिया था। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में NIA जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें"ISKCON वाले देश के सबसे बड़े धोखेबाज"
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद मेनका गांधी ने इंटनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इस देश में इस्कॉन सबसे बड़ा धोखा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे लोग अपनी गोशाला से गायों को कसाइयों को बेच देते हैं। हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री की ओर से कही गई बात पर फिलहाल इस्कॉन की कोई टिप्पणी नहीं आई है। पूरी खबर पढ़ेंभारत ने महिला 50 मीटर थ्री पोजीशन में टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता
भारतीय निशानेबाजों ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। आशी चौकसी, माणिनी कौशिक और सिफ्ट कौर सामरा की तिकड़ी क्वालीफिकेशन में 1764 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। मेजबान चीन ने कुल 1773 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि दक्षिण कोरिया ने 1756 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। सिफ्ट और आशी क्रमश: दूसरे और छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में भी जगह बनाने में सफल रहीं जबकि माणिनी 18वें स्थान के साथ फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाईं। सिफ्ट ने 594 अंक बनाए जो क्वालीफाइंग में संयुक्त रूप से नया एशियाई रिकॉर्ड है।भारत का कनाडा को कड़ा संदेश
भारत और कनाडा के बीच पनपे विवाद को लेकर केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने कनाडा को खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा है कि कनाडा की ओर से स्पेसिफिक जानकारी नहीं साझा की गई है। अगर उनके पास (कनाडा वालों) कोई सबूत है तब वे उन्हें दे, जिसे देखा जाएगा...तस्वीर संदर्भ के बगैर पूरी नहीं होती है। ये बातें डॉ.जयशंकर ने अमेरिका के न्यू यॉर्क में हुए एक प्रोग्राम के दौरान कहीं। पूरी खबर पढ़ेंमथुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चढ़ी EMU ट्रेन
शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन से आ रही एक इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (EMU) ट्रेन मथुरा रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। मथुरा जंक्शन पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब शकूरपुर बस्ती नई दिल्ली से मथुरा आई शटल (लोकल) ईएमयू ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर चढ़ गई। गनीमत यह रही कि जिस समय ट्रेन इंजन प्लेटफार्म पर चढ़ा उस समय प्लेटफार्म पर बैठी और खड़ी सवारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई और ट्रेन में बैठी सवारियां ट्रेन से उतर चुकी थी। पूरी खबर पढ़ेंइराक में शादी की पार्टी में भीषण आग, 100 से अधिक लोगों की मौत
इराक के निनेवेह प्रांत के हमदानिया जिले में एक शादी की पार्टी में आग लगने से 100 से अधिक लोग मारे गए और 150 घायल हो गए। सिविल डिफेंस बुधवार तड़के एक इमारत के जले हुए कंकालों की तलाश में जुटी रही। नीनवे के उप गवर्नर हसन अल-अल्लाक ने रॉयटर्स को बताया कि 113 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। सरकारी मीडिया ने मरने वालों की संख्या कम से कम 100 बताई है, जबकि 150 घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ेंमणिपुर में हालात फिर बेकाबू
मणिपुर में तनाव के बाद मंगलवार (26 सितंबर) से पांच दिनों तक इंटरनेट सस्पेंड रहेगा वहीं बताते हैं कि 27 सितंबर से 29 सितंबर तक स्कूल भी बंद रहेंगे, 28 सितंबर को ईद ए मिलाद के कारण पहले से ही अधिकारिक छुट्टी, गौर हो कि कुछ महीनों के बाद ही में राज्य में इंटरनेट सेवा बहाल की गई थी। पूरी खबर पढ़ेंगुरुग्राम के सेक्टर 92 में गार्ड ने महिला से रेप की कोशिश की
गुरुग्राम में सेक्टर 92 की एक सोसायटी में एक सुरक्षागार्ड ने 25 वर्षीय एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने की कोशिश की और उस पर धारदार वस्तु से हमला किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि मंगलवार को 11 बजे जब महिला अपने फ्लैट में अकेली थी और उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया था तब यह घटना घटी। महिला द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, सोसायटी के सुरक्षागार्ड ने घंटी बजायी और जब उसने दरवाजा खोला तब उसने (गार्ड ने) किसी शिकायत का हवाला देकर उससे कहा कि क्या वह उसकी बालकनी चेक कर सकता है। महिला ने कहा कि जब गार्ड फ्लैट के अंदर आया, तब उसने मुझे पीछे से पकड़ लिया एवं फर्श पर मुझे पटक दिया। जब मैंने विरोध किया और मदद के लिए चिल्लायी तब उसने मुझ पर धारदार वस्तु से प्रहार किया। जब पीड़िता चिल्लाती रही तब कुछ पड़ोसी वहां पहुंचे और गार्ड वहां से भाग गया। इस महिला के पति ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उसने रखरखाव एवं आरडब्ल्यूए कार्यालय कर्मी को सूचना दी जो उसकी पत्नी को अस्पताल ले गये। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने इसे शर्मनाक घटना बताया। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर गार्ड विष्णु के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि अब उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।यूट्यूबर मनीष कश्यप को मीडिया से बात करने की अनुमति देने पर 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
बिहार पुलिस ने न्यायिक हिरासत में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप को एक स्थानीय अदालत में पेशी के दौरान मीडिया से बात करने की अनुमति देने को लेकर एक सहायक अवर निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि 22 सितंबर को पटना की एक अदालत में पेशी के दौरान गिरफ्तार यूट्यूबर के साथ गए चार पुलिसकर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। अदालत में पेशी के दौरान मनीष कश्यप को मीडियाकर्मियों से बातचीत करने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने बताया कि इन पुलिसकर्मियों के निलंबन का निर्णय उन वीडियो की जांच के बाद लिया गया जिसमें कश्यप को अदालत में पेश किए जाने के दौरान मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते देखा गया था। यह उन पुलिसकर्मियों की गंभीर चूक है जो एस्कॉर्ट टीम में शामिल थे। एसएसपी ने कहा कि इस संबंध में कश्यप के खिलाफ पटना के पीरबहोर थाने में मामला भी दर्ज किया गया है। कश्यप को इस साल मार्च में तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के फर्जी वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दक्षिणी राज्य की एक जेल में महीनों बंद रहने के बाद वह वर्तमान में पटना की बेउर जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। एसएसपी ने कहा कि पटना पुलिस ने अब बेउर जेल अधीक्षक को मामले की सुनवाई के दौरान कश्यप को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश करने की व्यवस्था के लिए पत्र लिखा है।मोनू मानेसर के खिलाफ नया पेशी वारंट जारी
हरियाणा के पटौदी की एक अदालत ने हत्या के प्रयास के एक मामले में गौरक्षक मोनू मानेसर के खिलाफ नया पेशी वारंट जारी किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मोनू मानेसर अभी नासिर जुनैद हत्याकांड को लेकर राजस्थान में न्यायिक हिरासत में है। पहले अदालत ने 25 सितंबर के लिए पेशी वारंट जारी किया था, लेकिन हरियाणा पुलिस ने सोमवार को कहा था कि वह मोनू को राजस्थान से नहीं ला सकती, क्योंकि सुरक्षा एस्कॉर्ट उपलब्ध नहीं हैं। पुलिस ने तब अदालत में नया अनुरोध पेश किया। मानेसर के पुलिस उपायुक्त मनबीर सिंह ने मंगलवार को कहा कि हमें मोनू मानेसर के लिए पेशी वारंट मिला है और हम उसे सात अक्टूबर को लाएंगे। उसे पटौदी की एक अदालत में पेश किया जाएगा। बजरंग दल का कार्यकर्ता मोनू मानेसर फिलहाल नासिर और जुनैद के अपहरण एवं हत्या के सिलसिले में अजमेर की उच्च सुरक्षा वाली जेल में बंद है। इन दोनों व्यक्तियों के शव 16 फरवरी को राजस्थान-हरियाणा सीमा पर एक वाहन में मिले थे। उन्हें गौरक्षकों ने कथित रूप से अगवा किया था। उन पर गायों की तस्करी का आरोप लगाया गया था।कनाडा में हाउस ऑफ कॉमंस के स्पीकर का इस्तीफा
कनाडा की संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ के स्पीकर ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के संबोधन में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी की ओर से लड़ने वाले एक व्यक्ति को बुलाने को लेकर मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को सदन को संबोधित किया। जब स्पीकर एंथनी रोटा ने 98 वर्षीय यारोस्लाव हुंका की ओर ध्यान आकृष्ट किया, तब कनाडाई सांसदों ने उनका स्वागत किया। रोटा ने कहा कि हुंका ऐसे युद्ध नायक हैं, जिन्होंने प्रथम यूक्रेनी डिवीजन की ओर से लड़ाई लड़ी थी। बाद में यह पता चला कि इस डिवीजन ने नाजियों के कमान में लड़ाई लड़ी थी। रोटा ने हाउस ऑफ कॉमंस के पार्टी नेताओं से मिलने के बाद मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सभी मुख्य विपक्षी दलों ने रोटा के इस्तीफे की मांग की थी।आज की ताजा खबर: यूक्रेन का रूस पर पलटवार, क्रास्नोडार की ऑयल रिफाइनरी पर लंबी दूरी के ड्रोन से हमला
TVK चीफ विजय का मास्टरस्ट्रोक! AIADMK के बागियों को दिए बड़े पद, पचम्मल डिप्टी जनरल सेक्रेटरी नियुक्त
जोधपुर में गरजेगा 'राफेल', 'तरंग शक्ति' में भारत-फ्रांस का शक्ति प्रदर्शन; थामेंगे आसमान की कमान
'हमारे लिए ज्ञानेश कुमार भगवान...', SIR विवाद के बीच बंगाल BJP चीफ की बड़ी मांग, बोले- CEC को मिले पद्म भूषण
VIDEO: पंडित दीनदयाल जयंती पर युवाओं संग पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, 'भजन क्लबिंग' में बजाई खंजड़ी
© 2026 Times Horizon Private Limited
