LIVEइंफाल के तीन घरों में आगजनी, मुजफ्फनगर मामले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी

इंफाल के तीन घरों में आगजनी, मुजफ्फनगर मामले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी
यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की अगली बैठक मुंबई में होनी है। इस बैठक की जोर-शोर से तैयारी भी चल रही है। नीतीश कुमार दावा कर रहे हैं कि बैठक के दौरान कई अन्य दल भी INDIA एलायंस के साथ जुड़ेंगे, लेकिन इस बीच इंडिया गठबंधन में टकराव की खबरें सामने आने लगी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 'मन की बात' (Mann Ki Baat) प्रोग्राम के जरिए देशवासियों से बात की, पीएम मोदी के मन की बात का यह 104वां एपिसोड है, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का यह संबोधन अंतरिक्ष में भारत के इतिहास रचने के महज 4 दिन बाद ही हुआ है।वहीं भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने भारत और ब्रिटेन की दोस्ती के कसीदे पढ़े। उन्होंने एक निजी चैनल के जी-20 कॉन्क्लेव में ये कहा कि ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक 15 अगस्त के मौके पर 'जय श्री राम' कहते हैं, इससे बड़ी बात और क्या होगी।सुरक्षा बलों ने मई से लूटे गए हथियारों की बरामदगी के लिए अपना तलाशी अभियान जारी रखा है, शनिवार को उन्हें मणिपुर के इंफाल-पूर्व, इंफाल-पश्चिम और कांगपोकपी जिलों में 16 अत्याधुनिक हथियार, 70 गोला-बारूद और 16 विस्फोटक मिले। फ्लोरिडा के जैक्सनविले में एक बंदूकधारी ने नस्लीय रूप से प्रेरित हमले में तीन लोगों की हत्या कर दी और फिर खुद को मार डाला, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
कांग्रेस की उप्र इकाई के 15 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त प्रमुख अजय राय ने रविवार को एक आंतरिक फेरबदल के तहत 15 प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए। पार्टी के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है। पार्टी की प्रदेश इकाई की ओर से इस संबंध में जारी एक सूची में 15 नये प्रवक्ता और 17 मीडिया ‘पैनलिस्ट’ (टेलीविजन चैनलों पर परिचर्चाओं में भाग लेने वाले) के नाम हैं। नियुक्त किये गये कांग्रेस प्रवक्ताओं में डाक्टर सी.पी. रॉय, अंशू अवस्थी, अमरनाथ पासवान, प्रोफेसर हिलाल अहमद नकवी, पुनीत पाठक, संजीव कुमार सिंह, अनिल यादव, कुंवर सिंह निषाद, राहुल राजभर, मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, उमाशंकर पांडे, अलीमुल्लाह खान, प्रियंका गुप्ता, सुशील पासी और तनुज पुनिया शामिल हैं।
रूस ने की वैगनर चीफ की मौत की पुष्टि
मॉस्को ने वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत की पुष्टि की है। बीते 23 अगस्त को एक प्लेन क्रैश में उनकी मौत की खबर सामने आई थी।
नूंह में कल स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद
हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ओर से ब्रजमंडल शोभा यात्रा के ऐलान के बाद तनाव बढ़ गया है। नूंह समेत आसपास के इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है, साथ ही हाईअलर्ट भी जारी कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐहतियात के तौर पर नूंह जिले में स्कूल-कॉलेज, बैंक और बाजारों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...मणिपुर: इंफाल में तीन घरों में आगजनी
हिंसाग्रस्त मणिपुर से एक बार फिर तनाव बढ़ाने वाली खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी इंफाल के न्यू लाम्बुलेन इलाके में रविवार दोपहर अज्ञात लोगों ने तीन खाली पड़े घरों में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया, सूचना के बाद मौके पर दमकलकर्मियों को भेजा गया और उन्होंने आग पर काबू पा लिया।
इस बार ना तो 2G आएगी, ना 3G, ना ही 4G
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के खम्मम में 'रायथु गोसा-बीजेपी भरोसा' रैली को संबोधित करते हुए बीआरएस पार्टी पर कटाक्ष किया।
पढ़ें पूरी खबर मुंबई बैठक से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में फूट
विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की अगली बैठक मुंबई में होनी है। इस बैठक की जोर-शोर से तैयारी भी चल रही है। नीतीश कुमार दावा कर रहे हैं कि बैठक के दौरान कई अन्य दल भी INDIA एलायंस के साथ जुड़ेंगे,
पढें पूरी खबरमुंबई के सांताक्रूज इलाके के गैलेक्सी होटल में भीषण आग
मुंबई के सांताक्रुज इलाके में स्थित गैलेक्सी होटल (Galaxy Hotel Fire) में आग लग गई, आग की इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई, बताते हैं कि इस हादसे में 3 लोगों की झुलकर मौत हो गई वहीं 8 लोग बुरी तरीके से झुलस गए हैं,
पढ़ें पूरी खबर चंद्रयान-3 खोलने लगा दक्षिणी ध्रुव का राज
इसरो ने बताया चंद्रमा की सतह के थर्मल व्यवहार को समझने के लिए ChaSTE(चांद की सतही थर्मोफिजिकल प्रयोग) ध्रुव के चारों और चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी के तापमान प्रोफाइल को माप रहा है। पहली बार चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह का तापमान माप कर डेटा भेजा है।
पढ़ें पूरी खबरSFJ की करतूत, दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों पर लिखे भारत विरोधी नारे
खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस की एक और देशविरोधी एक्टिविटी राजधानी दिल्ली में सामने आई है।
पढ़ें पूरी खबरI.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल होंगी कुछ और पार्टियां
मुंबई में होने वाली भारतीय गठबंधन की बैठक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि "मैं जा रहा हूं। इसमें कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है जो मैं चाहता हूं, मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं। मैं जा रहा हूं और कुछ और पार्टियां शामिल होंगी।" पढें पूरी खबर
दुत्तापुकुर में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट, 5 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल की एक पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट की खबर है। इस घटना में कम से कम पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। साथ ही कई लोग घायल भी हुआ हैं। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है और राहत और बचाव कार्यों में लगी है।
पढ़ें पूरी खबर भारत में है दुनिया का सबसे युवा टैलेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यह जी20 के सबसे महत्वपूर्ण समूहों में से एक हैं, जिसका फोकस आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
पढ़ें पूरी खबर चांद पर फ्लैट्स बनाएंगे अडानी, मुसलमानों की नो एंट्री…
महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है और ट्वीट कर कहा है कि अब अडानी को स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट देकर चंद्रमा पर फ्लैट्स बनवाएंगे और वहां मुसलमानों को एंट्री नहीं मिलेगी और सिर्फ शाकाहारी लोगों को ही वहां आवास दिए जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबरMann Ki Baat Live Updates: पीएम मोदी बोले- 'चंद्रयान 3 बड़ी सफलता '
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम में देश के साथ ही विदेश में भी बैठे लोगों के लोगों के साथ अपने विचार शेयर कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर निकल गई माफिया अशरफ की बीवी
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा फरार है, शाइस्ता अतीक अहमद की पत्नी है जबकि फातिमा अशरफ की पत्नी है। अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा को पुलिस कई राज्यों में खोज रही है,
पढ़ें पूरी खबर डोनाल्ड ट्रंप के कैंपेन ने मगशॉट के बाद जुटाए 7.1 यूएस डॉलर
अटलांटा मगशॉट के बाद से डोनाल्ड ट्रंप के अभियान ने 7.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। यह जानकारी सीएनएन ने साझा की है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में कई सारे दावे किए गए हैं। सूत्रों ने बताया है कि जॉर्जिया में ट्रंप की गिरफ्तारी के बाद अभियान ने 4.18 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए थे।
पढ़ें पूरी खबरआज का मौसम
Aaj Ka Mausam: भारी बारिश के कारण बिहार में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। उत्तरी बिहार की कई नदियां उफान पर है जिसके कारण आसपास के इलाकों में पानी भर आया है। वहीं हिमाचल प्रदेश को फिलहाल भारी बारिश से राहत मिलती दिख रही है। हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली और यूपी में बारिश होने की संभावना न के बराबर है।
पढ़ें पूरी खबरयूपी के इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल
UP School Closed Tomorrow, School Closed in UP, School Closed Tomorrow News: उत्तर प्रदेश के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को लेकर बड़ी खबर आ (UP School Closed Tomorrow) रही है। बता दें यूपी के मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा के चलते कल यानी 28 अगस्त स्कूल (School Closed in UP) बंद रहेंगे। बीते दिनों मुरादाबाद के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने नोटिस जारी 26 से 28 अगस्त 2023 को सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों में अवकाश की घोषणा (School Closed in Moradabad) की थी।
पढ़ें पूरी खबरफ्लोरिडा के स्टोर में श्वेत हमलावर ने की गोलीबारी, तीन अश्वेत लोगों की मौत
मेरिका के फ्लोरिडा में जैकसनविले के एक स्टोर में शनिवार को एक श्वेत व्यक्ति ने गोलीबारी कर तीन अश्वेत लोगों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। स्थानीय शेरिफ ने इस हमले को ‘‘नस्लवाद से प्रेरित’’ बताया है। शेरिफ टी के वाटर्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उसे (हमलावर को) अश्वेत लोगों से नफरत थी। इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि हमलावर किसी बड़े समूह का हिस्सा था।’’
चांद के बाद अब सूरज पर जाने की तैयारी पूरी!
ISRO Mission Sun: चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिग के बाद भारत ने इतिहास रच दिया है। अपने अगले अंतरिक्ष मिशन पर फोकस करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि देश का पहला सौर मिशन आदित्य-एल1 तैयार है और सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर