ताजा खबर : Taza Khabar, 22 अप्रैल 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
अगले पांच दिनों तक लू चलने का अनुमान नहीं
विभाग ने कहा कि चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और दूसरा आंतरिक तमिलनाडु पर बना हुआ है। अपेक्षाकृत कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश से तेलंगाना होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक बनने का अनुमान है।निजी मौसम एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ ने कहा कि एक और कम दबाव का क्षेत्र (ट्रफ) पूर्वोत्तर बिहार से झारखंड होते हुए ओडिशा तक बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: जानें कौन हैं फलाहारी बाबा, हो गया निधन
संत फलाहारी बाबा ( Falahari Baba) के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है, सीएम योगी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की है, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: फिर होगी सर्जिकल स्ट्राइक?
जम्मू कश्मीर के पुंछ में 20 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से देश में गुस्से का महौल है। शहीद जवानों का अंतिम विदाई दी जा रही है। सेना आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। ऐसे सवाल उठ रहा है कि क्या भारत इस हमले के जवाब में फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करेगा? पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: शाइस्ता के समर्थन में धरने पर बैठा प्रोफेसर
तीक अहमद की हत्या के बाद DDU से बर्खास्त एक प्रोफेसर ने अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता के समर्थन में बड़ी बात कह दी है साथ ही असद के एनकाउंटर को हत्या बताया है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: 'योगी के 'नेशनल और इंटरनेशनल' दुश्मन एक साथ!
आतंकी संगठन अल-कायदा (Al Qaeda) ने अतीक की हत्या का बदला लेने की धमकी दी है। अल कायदा ने अतीक को शहीद बताते हुए चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में अतीक का बदला लेने साथ ही मुस्लिमों को भड़काने की बात कही गयी है। वहीं योगी सरकार अतीक अहमद के बाद अब माफिया सफाई अभियान चलाने जा रही है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: 'UP में ईद की नमाज सड़क पर नहीं हो रही'
ईद का त्योहार देश दुनिया में खासे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की और लोगों को गले मिलकर मुबारकबाद दी है वहीं इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि 'यूपी में भी ईद की नमाज पढ़ी जा रही है, लेकिन कहीं भी सड़कों पर नमाज नहीं हो रही, कोई आवागमन भी बंद नहीं है, क्योंकि सभी को पता है कि ये कानून का राज है और ये सबके लिए समान है', पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ 22 अप्रैल शनिवार यानी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया यानी 22 अप्रैल की सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: रेप' पीड़िता की लाश को घसीट कर ले जाती बंगाल पुलिस
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में एक नाबालिग लड़की की लाश मिलने के बाद हिंसा भड़क उठी है। परिवार वालों का आरोप है कि लड़की का रेप के बाद हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि लड़की की हत्या जहर पीने के कारण हुई है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: माफिया अतीक अहमद का Dream Project
UP का माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) न केवल प्रदेश में अपना दबदबा बनाना चाहता था बल्कि प्रदेश में अपना किला बनाने की तैयारी में था। दरअसल अलीना प्रोजेक्ट (Alina Project) के तहत अतीक अहमद ने 2005 में एक माइनारटी सिटी (Minority City Prayagraj) बसाने की योजना बनाई थी। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: 'मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है'
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद राहुल गांधी अब बेघर हो चुके हैं। सांसदी जाने के बाद उन्हें अपना सरकारी आवास खाली करना पड़ा है, जिसके बाद वो अपनी मां सोनिया गांधी के घर पहुंचे हैं। फिलहाल वो यहीं पर रहने वाले हैं। राहुल गांधी के पास अपना कोई घर नहीं है, सोनिया गांधी के घर से निकलने के बाद पिछले 19 साल से राहुल इसी घर में रह रहे थे। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: 'विपक्ष ने कराई माफिया अतीक की हत्या'
:अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद ( Ashraf Murder) की भरी भीड़ में हुई हत्या का मंजर लोगों के जेहन से निकला नहीं हैं, वहीं उसके हत्यारों को मौके पर ही दबोच लिया गया था, जिसे लोगों ने देखा ही थी वहीं इस हत्याकांड के पीछे की वजह भी तलाशी जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: 36 घंटे में 5000 KM चलेंगे PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान काफी व्यस्त रहने वाले हैं। वह अगले सप्ताह करीब सात राज्यों का दौरा करेंगे और आठ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएमओ की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, 24 अप्रैल से शुरू हो रहे उनके यात्रा कार्यक्रमों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी सोमवार से 36 घंटे के भीतर सात शहरों में 5,300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेंगे। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: PM मोदी के केरल दौरे से पहले आत्मघाती हमले की धमकी
राजीव गांधी जैसा होगा हाल, प्रधानमंत्री मोदी के केरल दौरे से पहले आत्मघाती हमले की धमकी पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: मिस्टर एक्स का प्रयागराज कनेक्शन !
एसआईटी को पूछताछ के दौरान अतीक-अशरफ के शूटरों के दो मददगारों के बारे में पता चला है। सामने आया है कि दोनों मौके पर ही मौजूद थे और लगातार उनकी लोकेशन साझा कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: कोरोना के मामले बढ़े
देश में बीते 24 घंटों में 12 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले भी 11 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। जबकि, बीते 24 घंटों में कोरोना से 42 मौतें हुई हैं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: अतीक अहमद पर जफर सरेशवाला
क्सक्लूसिव इंटरव्यू में जफर सरेशवाला ने अतीक अहमद, असद अहमद और शाइस्ता परवीन के बारे में बताई बड़ी बात पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: सत्यपाल मलिक से पूछताछ करेगी सीबीआई
जम्मू-कश्मीर इंश्योरेंस स्कीम से जुड़ा है मामला। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: शुरू हुई चारधाम यात्रा
मंत्रोच्चारण के बाद गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:13 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: मिजोरम में करोड़ों की हेरोइन जब्त
मिजोरम में असम राइफल्स के जवानों ने 2.5 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त की है।आज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: ममता सरकार पर बीजेपी का निशाना
पश्चिम बंगाल में दलित लड़की से गैंगरेप और हत्या के मामले में बीजेपी ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहां आम लोगों की सुरक्षा हो रही है।आज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: यूएस में न्यू ओमिक्रॉन सबवैरिएंट
न्यू ऑमिक्रॉन सबवेरिएंट XBB.1.16 अमेरिका में तेजी से फैल रहा है।आज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: यमुनोत्री और गंगोत्री धाम खुलेंगे
शनिवार से यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगेआज की ताजा खबर 22 अप्रैल 2023 LIVE: पीएसएलवी-C55 / TeLEOS-02 मिशन
श्रीहरिकोटा सतीश धवन स्पेस सेंटर से ISRO का पीएसएलवी-C55 / TeLEOS-02 अंतरिक्ष मिशन लांच होगाना जुर्माने का डर, ना गिरफ्तारी! नए GST सुधारों से कारोबार होगा आसान, PM मोदी ने किया स्वागत
INDIA ब्लॉक के चौथे दिन प्रदर्शन का प्लान तैयार! राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पर सहमति
फारस की खाड़ी और काला सागर में बहा भारतीयों का खून, संघर्ष के दौरान 16 नाविकों की मौत; सरकार ने दी जानकारी
राजघाट में खरगे समेत विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी को किया नमन, कल फिर एकत्रित होंगे सांसद; नई रणनीति तैयार!
आधी रात दिल्ली की सड़कों पर भी सुरक्षित रहेंगे लोग? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश
© 2026 Times Horizon Private Limited
